Vistaar NEWS

अक्टूबर में इस तारीख को आएगी PM किसान योजना की 24वीं किस्त! आ गया बड़ा अपडेट

pm kisan

पीएम किसान योजना

PM Kisan 24th Installment Date: देश के अधिकतर किसान पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किसानों को इंतजार है कि, उनके खाते में इस बार 2 हजार कब आएंगे. देश के करोड़ों किसानों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आ सकती है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है. वहीं, सूत्रों के हवाले से योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

20 अक्टूबर को जारी हो सकती है राशि

सूत्रों के हवाले से बड़ा अपडेट सामने आया है. सोजना कि पिछली किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी. आमतौर पर किस्त हर 4 महीने में के गैप में जारी की जाती है. इसी को लेकर माना जा रहा है कि इस महीने की 20 तारीख यानी की 20 अक्टूबर को योजना की 24वीं किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी पुष्टी नहीं की गई है.

Flight Ticket Price Hike: छठ-दिवाली से पहले हवाई सफर होगा महंगा! इस एयरलाइंस ने लिया बड़ा फैसला

योजना का लाभ लेने के लिए e-kyc जरूरी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए किसानों को अपना स्टेटस जरूर देखना चाहिए. अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो आपको e-KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगा. इसे आप घर बैठे भी कर सकते हैं.

Exit mobile version