Vistaar NEWS

Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ने को तैयार, 17 जुलाई को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जनिए रूट

Hydrogen train

हाइड्रोजन ट्रेन

PM Modi to Flag Off Hydrogen Train on 17th July: भारतीय रेलवे एक नई शुरुआत करने जा रहा है. देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब चलने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच लगभग 90 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जिसे तय करने में करीब 2 घंटे का समय लगेगा. 10 डिब्बों वाली यह ट्रेन रास्ते में लगभग 11 स्टेशनों पर रुकेगी. खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को इसे हरी झंडी दिखाएंगे. ऐसे में आइए जनते हैं इस ट्रेन की खासियत के बारे में.

हाइड्रोजन ट्रेन की खास बातें

हाइड्रोजन ट्रेन कैसे चलती है?

हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीक नॉर्मल ट्रेनों से अलग होती है. जहां डीजल ट्रेन तेल जलाकर और इलेक्ट्रिक ट्रेन बिजली के तारों से लाइट लेकर चलती है, वहीं हाइड्रोजन ट्रेन में टैंकों में हाइड्रोजन गैस भरी जाती है. जींद में इसके लिए एक विशेष प्लांट बनाया गया है, जहां बिजली की मदद से पानी को अलग करके हाइड्रोजन तैयार की जाती है. इसके बाद इस हाइड्रोजन को फ्यूल सेल में हवा की ऑक्सीजन के साथ मिलाया जाता है, जिससे बिजली पैदा होती है. यही बिजली ट्रेन के मोटर को चलाती है और ट्रेन आगे बढ़ती है.

ये भी पढ़ें-New IRCTC Website Update: IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा तेज, जानिए नए फीचर्स

पर्यावरण के लिए क्यों है बेहतर?

Exit mobile version