Vistaar NEWS

ट्रेन में हो रही है परेशानी? Rail Madad App से तुरंत करें शिकायत, मिनटों में होगा समाधान

train

ट्रेन

Instant Railway Assistance Portal: रोजाना लाखों यात्रियों की पसंद है ट्रेनरोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. हर यात्री किसी न किसी काम से अपने गंतव्य तक जाता है. अक्सर देखा जाता है कि सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कोच का एसी खराब होना, ट्रेन का लेट होना, सफाई में कमी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या होने पर सही अधिकारी तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. अगर आपको भी ऐसी परेशानी होती है तो आप भारतीय रेल के Rail Madad App के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Rail Madad App कैसे काम करता है

Rail Madad App से शिकायत करना बहुत आसान है. यात्रियों को अलग-अलग विभागों को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें आप अपनी समस्या के हिसाब से कैटेगरी चुन सकते हैं. जैसे कोच से जुड़ी दिक्कत, ट्रेन में देरी, सुरक्षा, सफाई या कोई अन्य शिकायत. इससे आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंच जाती है.

Rail Madad App पर शिकायत कैसे करें

ये भी पढ़ें-Indian Railways: गर्भवती महिलाओं को ट्रेन सफर में मिलती हैं बड़ी सुविधाएं, जानें रेलवे का नियम

हल्पलाइन नंबर का भी ले सकते हैं सहारा

अगर कोई गंभीर मामला है या मेडिकल इमरजेंसी है तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें. सामान्य शिकायतों के लिए Rail Madad App सबसे आसान तरीका है. यह ऐप शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ उसकी प्रगति पर नजर रखने की सुविधा भी देता है. वही कई यात्री ऐसे भी हैं , जो शिकायत तो करते हैं लेकिन यात्रियों को समाधान नहीं मिल पाती है.

Exit mobile version