Vistaar NEWS

अब बेफिक्र होकर करें रेल यात्रा! AI सुलझाएगा यात्रियों की समस्या, जानिए कैसे करें शिकायत

train

अब AI करेगा यात्रियों की मदद

AI Chatbot in Railways: रेल एक ऐसा भरोसेमंद साधन है, जिसके जरिए लाखों-करोड़ों लोग रोजाना यात्रा करते हैं. अक्सर लंबी दूरी के सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते यात्री काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. यात्रियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए रेलवे एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत अब यात्रियों की सभी समस्याओं का समाधान चंद मिनटों में हो सकेगा. एक तरफ जहां हर सेक्टर में AI का बोलबाला है, वहीं अब रेलवे भी यात्रियों की मदद के लिए AI तकनीक लेकर आने वाला है. इस पहल के तहत सफर के दौरान यात्रियों को होने वाली सभी परेशानियों से राहत मिलेगी.

AI करेगा यात्रियों की मदद

दरअसल, रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp पर AI chatbot सुविधा लाने की तैयारी में है. इस चैटबॉट की मदद से यात्री किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस चैटबॉट के जरिए जितनी भी शिकायतें आएंगी, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा. साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बिना किसी समस्या के आरामदायक सफर कर सकें.

क्या बीटा टेस्टिंग की शुरुआत हो चुकी है?

बता दें कि वर्तमान में यात्री सफर के दौरान किसी भी तरह की समस्या के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराते हैं, जिसका समाधान होने में अक्सर काफी समय लगता है. लेकिन भारतीय रेलवे की इस AI Chatbot सुविधा के जरिए अब समस्याओं का समाधान पहले से कहीं अधिक तेजी से हो सकेगा. जानकारी के अनुसार, रेलवे इस सुविधा की टेस्टिंग उत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रों में कर रहा है और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.

किस नंबर पर कैसे करें शिकायत?

ये भी पढ़ें-चोरों की निगरानी के लिए नहीं, बल्कि इस वजह से CCTV हुआ था अविष्कार, जानिए इसके पीछे का इतिहास

रेलवे के अधिकारियों का क्या कहना है?

रेलवे अधिकारियों ने आगे बताया कि यात्रियों को बस अपनी शिकायत भेजनी होगी, जिसमें वॉयस नोट की सुविधा भी शामिल है और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान तुरंत हो जाएगा. उन्होंने बताया कि यह सुविधा RailMadad पोर्टल को और अधिक सशक्त बनाएगी साथ ही शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 के सिस्टम को भी पहले से अधिक मजबूत और सरल बनाया जा सकेगा.

Exit mobile version