Vistaar NEWS

RBI की बड़ी तैयारी! जल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोट, जानिए क्या होगा बदलाव

rbi

10 और 20 के नोट बदल सकते हैं

RBI New Currency Update: भारत में हर दिन करोड़ों लोग 10 रुपये और 20 रुपये के नोटों का इस्तेमाल करते हैं. छोटे पैसों के नोट बार-बार इस्तेमाल होने की वजह से जल्दी खराब हो जाते हैं. इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छोटे नोटों को ज्यादा मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए पॉलीमर यानी प्लास्टिक आधारित नोटों के परीक्षण पर काम किया जा रहा है.

RBI की योजना के अनुसार शुरुआत में 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों का ट्रायल किया जा सकता है. ये नोट पहले की तुलना में ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित हो सकते हैं. अगर यह योजना सफल होती है, तो फ्यूचर भारत में कागज के नोटों की जगह पॉलीमर करेंसी का इस्तेमाल बढ़ सकता है.

क्या होते हैं पॉलीमर नोट?

पॉलीमर नोट खास तरह की प्लास्टिक जैसी सामाने से बनाए जाते हैं. ये सामान्य कागजी नोटों से ज्यादा मजबूत होते हैं और पानी, नमी, धूल जैसी चीजों से आसानी से खराब नहीं होते. इनकी उम्र भी कागजी नोटों के मुकाबले ज्यादा होती है, जिससे इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

नकली नोटों पर भी लग सकती है रोक

पॉलीमर नोटों में आधुनिक सुरक्षा तकनीक लगाना आसान होता है. इससे असली और नकली नोटों की पहचान आसानी से की जा सकती है. इससे नकली नोट बनाने वालों पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है. दुनिया के कई देशों में पॉलीमर नोटों का इस्तेमाल पहले से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-सावधान! ई-चालान के नाम पर खाली हो रहे हैं बैंक खाते, ऐसे पहचानें असली और नकली मैसेज

क्या पॉलीमर नोटों को मोड़ा जा सकता है?

पॉलीमर नोट देखने में प्लास्टिक जैसे लग सकते हैं, लेकिन ये सख्त नहीं होते. ये पतले और लचीले होते हैं, इसलिए इन्हें आम कागजी नोटों की तरह आसानी से मोड़कर जेब या वॉलेट में रखा जा सकता है. इनकी खास बात यह है कि बार-बार मोड़ने के बाद भी इन पर कागजी नोटों की तरह स्थायी सिलवटें नहीं पड़तीं.

Exit mobile version