Vistaar NEWS

RBI का नया नियम, नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक, फटाफट कर लें यह काम

RBI New Cheque Book Rules

चेक बुक

RBI New Cheque Book Rules: भारत में जब से UPI आया है लोग 1 लाख रुपये तक का पेमेंट सिर्फ 10 सेकंड में कर देते हैं. इसके बावजूद बड़ी राशि के लेन-देन के लिए आज भी लोग चेक पर ही भरोसा करते हैं, क्योंकि इसे बहुत सुरक्षित माना जाता है. अगर आप भी पैसों के लेन-देन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि चेक से जुड़ा एक बड़ा नियम बदलने वाला है.

पुरानी चेक बुक बदलनी होगी

बैंकिंग धोखाधड़ी और फ्रॉड को रोकने के लिए RBI ने चेकबुक में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है, जिसके कारण अब आपको अपनी पुरानी चेकबुक बदलवानी होगी. अभी तक जो चेकबुक इस्तेमाल हो रही है, उसमें नीचे की तरफ चेक नंबर और एमआईसीआर (MICR) कोड सिर्फ नंबरों में लिखे होते हैं और अब इसी कोड वाले हिस्से में बदलाव किया जा रहा है.

कैसी दिखेगी नई चेकबुक?

नई चेकबुक में चेक नंबर और MICR कोड के साथ अब अक्षरों और अंकों से मिलकर बना एक खास यूनीक कोड भी जोड़ा जाएगा. सुरक्षा को बनाए रखने के लिए इन चेक पर खास वाटरमार्क, यूवी लाइट में चमकने वाली न दिखने वाली स्याही और माइक्रो-प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिसे आम आंखों से पहचानना नामुमकिन है. यह पूरा सिस्टम रिजर्व बैंक के ‘पॉजिटिव पे सिस्टम’ के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे धोखाधड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-सावधान! अगर आपके पास भी हैं कई मोबाइल नंबर, तो ब्लॉक हो जाएगा SIM, जानिए सरकार का नया नियम

कब तक बदलनी होगी पुरानी चेकबुक?

पुराने चेक सिर्फ 31 दिसंबर 2026 तक ही मान्य रहेंगे. 1 जनवरी 2027 से केवल नए अल्फा-न्यूमेरिक कोड वाले चेक ही स्वीकार किए जाएंगे. कई बैंकों ने नए चेक जारी करना शुरू भी कर दिया है और ग्राहकों को सलाह दी है कि वे साल के अंत तक इसे जरूर ले लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो नए साल से पुराने चेक के जरिए 50 हजार रुपये या उससे ज्यादा का पेमेंट रुक सकता है.

Exit mobile version