RBI FD Rules 2026: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने की योजना बना रहे हैं या पहले से FD कर चुके हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे. इन बदलावों का उद्देश्य सभी ग्राहकों के लिए एक जैसी व्यवस्था लागू करना और बैंकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है.
1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे नए नियम
RBI द्वारा जारी नया डिपॉजिट ब्याज दर फ्रेमवर्क 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा. यह सिर्फ बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल रूरल बैंक (RRB), लोकल एरिया बैंक, पेमेंट बैंक और अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सहित सभी संबंधित बैंकों पर लागू होगा.
हर ब्रांच में एक जैसी FD पर मिलेगा समान ब्याज
नए नियमों के अनुसार, यदि कोई ग्राहक एक ही बैंक में एक ही दिन समान राशि और समान टाइम की FD कराता है, तो बैंक की किसी भी ब्रांच में उसे एक ही ब्याज दर मिलेगी. अब अलग-अलग ब्रांच के आधार पर ब्याज दरों में अंतर नहीं रखा जा सकेगा. इससे सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित होगा.
ब्याज दरों की जानकारी पहले से होगी उपलब्ध
ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RBI ने बैंकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. अब सभी बैंकों को अपनी FD और दुसरे डिपॉजिट योजनाओं की ब्याज दरें पहले से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होंगी. इससे ग्राहक निवेश करने से पहले आसानी से अलग-अलग अवधि की ब्याज दरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? अब Jio और Airtel यूजर्स ऐसे पा सकते हैं पैसे वापस, जाने प्रोसेस
क्या 1 अक्टूबर से FD पर मिलने वाला ब्याज बदल जाएगा?
इस बदलाव का मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर से सभी बैंकों की FD ब्याज दरें अपने आप बढ़ या घट जाएंगी. RBI ने केवल नियमों में बदलाव किया है, ब्याज दर तय करने का अधिकार अब भी बैंकों के पास रहेगा. बैंक आगे भी अपनी फंडिंग लागत, नकदी की जरूरत के आधार पर ब्याज दरों में बदलाव कर सकेंगे.
