Vistaar NEWS

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक होंगे महंगे, RBI ने बढ़ा दिया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike

होम लोन से लेकर कार लोन तक होंगे महंगे

Home Car Loan Costlier: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज बड़ा फैसला लिया है. जिसमें लोन लेने वालों को तगड़ा झटका मिला है. RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए 5.5% कर दिया है. इसका सीधा असर उन सभी मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ेगा, जो लोन लेते हैं. यहां जानें रेपो रेट से जुड़ी सभी जानकारी.

रिजर्व बैंक के इस फैसले से होम लोन या कार लोन लेने वाले ग्राहकों पर EMI का बोझ बढ़ सकता है. क्योंकि पहले करीब 3.5 सालों तक रेपो रेट 5.25 थी, जो अब बढ़कर 5.5 प्रतिशत हो गई है. इस दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ग्लोबल महंगाई, एनर्जी प्राइस से लेकर खाने-पीने की चीजों के दाम को लेकर चिंता जताई है.

मॉनेटरी पॉलिसी स्टेटमेंट जारी करते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा, “MPC ने देखा कि जियोपॉलिटिकल घटनाक्रमों के कारण ग्लोबल माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रही है और आर्थिक रफ्तार व्यापक बनी हुई है. साथ ही, अर्थव्यवस्था के लचीले बने रहने की उम्मीद है. उपलब्ध डेटा को देखते हुए यह भी साफ है कि महंगाई और उसका आउटलुक पिछले साल जैसा सामान्य नहीं है. इस तिमाही समेत अगली तीन तिमाहियों में हेडलाइन CPI महंगाई औसतन लगभग 5.8% रहने और इस फाइनेंशियल ईयर के लिए कोर महंगाई 4.4% रहने का अनुमान है.”

ये भी पढ़ेंः बैंक खाता धारकों के लिए जरूरी खबर! 30 अक्टूबर तक नहीं कराया ये काम तो ब्लॉक हो जाएगा अकाउंट

क्या है रेपो रेट?

रेपो रेट (Repo Rate) एक प्रकार का ब्याज दर है, जो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया शार्ट टर्म के लिए बैंको को कर्ज देकर वसूलता है. रेपो रेट के आधार पर ही बैंक अपने ग्राहकों पर ब्याज तय करते हैं. रेपो रेट का सीधा असर लोन लेने वालों पर पड़ता है. यानी कि रेपो रेट बढ़ने से ईएमआई का बोझ बढ़ सकता है.

Exit mobile version