Vistaar NEWS

RBI Updates 2000 Notes: अभी भी आपके पास है 2000 रुपये के नोट? RBI ने बताया कैसे बदलें

RBI updates 2000 notes

2 हजार के नोट को लेकर RBI का अपडेट

Old Note Exchange Process: साल 2016 की नोटबंदी के बाद सरकार ने 100,200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए थे. इनमें से 100, 200 और 500 के नोट आज भी इस्तेमाल हो रहे हैं. हालांकि, सरकार ने 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी है और इन्हें बाजार से वापस भी ले लिया है. इसके बावजूद, बहुत से लोगों के पास अब भी 2000 रुपये के ये पुराने नोट रखे हुए हैं.ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या 2 हजार के नोट बाजार में चलेंगे या नहीं.

क्या बाजार में 2000 रुपये का नोट चलेगा?

सरकार ने इसे कुछ समय पहले ही चलन से बाहर कर दिया था, लेकिन आज भी कई लोगों के पास ये नोट संभाल कर रखे हुए हैं. अब इन्हें बाजार में कोई स्वीकार नहीं करता, इसलिए ये किसी काम के नहीं रह गए हैं. तो क्या अब ये नोट बेकार हो जाएंगे? बिल्कुल नहीं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन पुराने नोटों को बदलने या जमा करने का एक आसान तरीका बताया है.

2000 रुपये के नोट का क्या करें?

ये भी पढ़ें-RBI SMS Charge Relief: बैंक ग्राहकों को राहत, अब नहीं देना होगा SMS चार्ज, जानें RBI का नया नियम

बैंक ने लोगों को सलाह दी

इसके आगे बैंक ने लोगों को सलाह दी है कि वे इस तरह की किसी भी जानकारी के लिए केवल आरबीआई (RBI) के ऑफिशियल अपडेट्स पर ही भरोसा करें और अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर जाएं. इसलिए, अगर आपके पास भी अब तक 2000 रुपये का कोई ऐसा नोट रखा हुआ है जो बाजार में नहीं चल रहा है, तो आप बिना किसी परेशानी के आरबीआई के जरिए उसे आसानी से बदलवा सकते हैं.

Exit mobile version