DMRC Recruitment: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी युवाओं के लिए आई है. डीएमआरसी ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन पदों पर भर्ती की जानी है उनमें सुपरवाइजर, इंजीनियर, सीनियर इंजीनियर और दूसरे पदों को शामिल किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया में सभी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 4 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले इन पदों से जुड़ी सभी जरुरी डिटेल भी जान लें.
किन जगहों के लिए हो रही भर्ती?
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने वास्तुकला, सिविल और ट्रैक, सिग्नलिंग और दूरसंचार तथा पर्यावरण विभागों में पर्यवेक्षक, इंजीनियर और सीनियर इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया को जयपुर केस 2 और दिल्ली एनसीआर में प्रति नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के बाद संविदात्मक नियुक्ति के आधार पर होगी.
योग्यता का स्तर क्या है?
डीएमआरसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेश में भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के बारे में बताया गया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, पदवार, क्षमता की शर्त रूप में किसी भी तरह की डिग्री या फिर डिप्लोमा के बारे में नहीं बताया गया है. भर्ती प्रक्रिया में पात्रता मुख्य रूप से अभ्यर्थियों की मौजूदा सैलरी और संबंधित विभाग में अनुभव के आधार पर रखा गया है. हालांकि उम्मीदवारों को आवेदन में अपने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की सभी जानकारी साझा करनी होगी.
आवेदन कौन कर सकता है?
नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद यदि आप भी आवेदन करने का सोच रहे हैं तो उम्मीदवार एक बात का ध्यान रखे कि यह भर्ती अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है. फ्रेशर्स इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं.
एज लिमिट और चयन प्रक्रिया क्या है?
डीएमआरसी की इस भर्ती में उम्र की गिनती 1 अक्टूबर से गिनी जाएगी. प्रतिनियुक्ति पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को याद रखना होगा की उनकी उम्र 55 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद संविदा पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों की उम्र 55 साल से 62 साल के बीच होनी चाहिए.
मेट्रो रेल निगम में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इन पदों पर चयनित होने के लिए इंटरव्यू देना होगा और उसी आधार पर चयन होगा. इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद संविदात्मक नियुक्ति पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए पर्सनल पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस टेस्ट देना होगा, उसी आधार पर नियुक्ति की जाएगी.
आवेदन करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवार आवेदन करने के लिए दिल्ली रेल मेट्रो निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://delhimetrorail.com/ पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए विज्ञापन संख्या DMRC/PERS/22/HR/2026 (235) को ओपन कर लें.
- इस विज्ञापन में अपने डिपार्टमेंट, पद और सैलरी से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी को ध्यान से पढ़े.
- आवेदन पत्र को डाउनलोड करके संबंधित विभाग और पात्र पद का विकल्प चुन लें.
- उम्मीदावार अपनी अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल को आवेदन में भर दें.
- आवेदन में वर्तमान नौकरी और उसकी सैलरी से जुड़ी जानकारी भर दें.
- आवेदन में भर्ती प्रक्रिया के लिए मांगे गए सभी दस्तावेजों को अटैच कर दें.
- आवेदन भरने के बाद फार्म को स्पीड पोस्ट के माध्यम से अतिरिक्त महाप्रबंधक/मानव संसाधन/काउंसलेशन/ दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेउ लेन या फिर बारखंबा रोड नई दिल्ली के एड्रेस पर भेज दें.
सैलरी कितनी मिलेगी?
DMRC की इस भर्ती प्रक्रिया में सैलरी आवेदन के तरीके और उम्मीदवार की तैनाती की जगह के आधार पर अलग-अलग होगी. प्रतिनियुक्ति के जरिए आने वाले सभी कर्मचारियों को उनके मूल विभाग की सैलरी और प्रतिनियुक्ति भत्ता भी दिया जाएगा. इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद संविदा के पद पर नियुक्ति लेने वाले उम्मीदवारों को दिल्ली-NCR में 1,82,500 रुपये प्रति माह और दिल्ली-NCR से बाहर मिलने वाली तैनाती पर 2,00,800 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी.
ये भी पढे़ं- दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस! 45 मेट्रो स्टेशन बंद, 75 ट्रेनें रद्द, इंटरनेट पर भी पाबंदी
