Vistaar NEWS

सस्ते में खरीदें Apple के प्रोडक्ट्स! Reliance Digital सेल में iPhone 17 से लेकर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स

Reliance Digital sale

रिलायंस डिजिटल सेल

Reliance Digital Sale: अगर आप एप्पल के शौकीन हैं तो रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है. कंपनी अपने चुनिंदा प्रोडक्ट्स जैसे iPhone 17 सीरीज, M4 चिप वाले MacBook Air और iPad पर भारी छूट दे रही है. इन डील्स में आपको बैंक डिस्काउंट, पुराने फोन के बदले एक्सचेंज बोनस और बिना ब्याज वाली EMI (No-cost EMI) की सुविधा भी मिल रही है. ध्यान दें कि यह सेल सिर्फ 6 मार्च 2026 तक ही चलेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि एप्पल के किन प्रोडक्टस पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है.

iPhone 17 सीरीज कितने में मिल रहा है?

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 को आप सभी डिस्काउंट और पुराने फोन की वैल्यू मिलाकर मात्र 57,990 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ले जा सकते हैं, जिसकी किस्तें केवल4,833 रुपये महीना से शुरू हैं. वहीं iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत 1,07,990 रखी गई है, जिसे 11,999 की मासिक EMI पर खरीदा जा सकता है. खास बात यह है कि चुनिंदा बैंकों के कार्ड इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपये की तुरंत छूट और पुराने फोन को बदलने पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज फायदा भी मिल रहा है.

जानिए MacBook और iPad कितने में मिल रहे हैं?

वहीं M4 चिप वाले दमदार MacBook Air को आप Reliance Digital ऑफर के तहत सिर्फ 63,990 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके साथ आपको 3,599 रुपये वाला छह महीने का Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा. साथ ही इस ऑफर में iPad (A14 Bionic, Wi‑Fi, 64GB/128GB) 33,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जो मार्केट रेट से काफी सस्ता है. बता दें कि इस iPad की EMI सिर्फ 1,413 रुपये प्रति महीने से शुरू है.

ये भी पढ़ें-चोरों की निगरानी के लिए नहीं, बल्कि इस वजह से CCTV हुआ था अविष्कार, जानिए इसके पीछे का इतिहास

एप्पल वॉच और एयरपॉड्स पाएं कम दामों में

इसके अलावा, रिलायंस की इस किफायती सेल में आपको Apple Watch SE (3rd Generation, 44mm GPS) भी मार्केट से काफी कम दाम में मिल जाएगी. वर्तमान में Apple Watch SE सिर्फ 24,899 रुपये में मिल रही है, जिसे खरीदने का यह आपके पास सबसे बेहतरीन मौका है. इसके साथ ही आप Apple AirPods Pro (3rd Generation) को 21,990 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं. यदि आप किसी अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो रिलायंस डिजिटल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पता कर सकते हैं.

Exit mobile version