Samsung Galaxy Days Sale Deal: अगर आप भी सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. Flipkart की ‘Galaxy Days Sale’ के दौरान Samsung के कई बेहतरीन स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. यह सेल 3 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिससे ग्राहकों को कम दाम में Samsung के नए डिवाइस खरीदने का मौका मिलेगा. स्मार्टफोन्स के अलावा, इस सेल में Samsung के लैपटॉप, टैबलेट और वियरेबल्स पर भी अच्छे ऑफर्स उपलब्ध हैं. ग्राहकों को Samsung Care+ के विशेष लाभ और सरप्राइज़ रिवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं.
कितने का मिल रहा ‘Samsung Galaxy S25 Plus’?
इस सेल में Samsung Galaxy S25+ सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहा है. यह मॉडल पिछली Galaxy S सीरीज़ का फ्लैगशिप फ़ोन था, जिसे लगभग 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. वहीं अब Galaxy Days Sale के दौरान इसकी कीमत में बड़ी कमी आई है. Flipkart पर Galaxy S25+ का 12GB रैम वाला वेरिएंट 74,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसका मतलब है कि ग्राहकों को सीधे तौर पर लगभग 25,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.
क्रेडिट कार्ड से एक्स्ट्रा छूट पाएं
इसके अलावा, अगर आप भुगतान के लिए Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड चुनते हैं, तो 3,750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर आपकी कुल बचत 27,750 रुपये तक हो जाएगी, जो इस खरीदारी को काफी किफायती बनाती है.
एक्सचेंज डील उपलब्ध है
- फ्लिपकार्ट उन ग्राहकों के लिए एक शानदार एक्सचेंज डील लेकर आया है जो अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं.
- अगर आप Samsung Galaxy S25+ खरीदना चाहते हैं, तो अपना पुराना फोन देकर आप अधिकतम 59,550 तक की छूट पा सकते हैं.
- हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपको मिलने वाली सटीक एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने हैंडसेट के मॉडल और उसकी मौजूदा कंडीशन के आधार पर तय की जाएगी.
Galaxy Days Sale में अन्य फोन पर भी छूट
Samsung की Galaxy Days Sale में भारी छूट मिल रही है, जो सिर्फ Galaxy S25+ तक ही सीमित नहीं है. इस सेल के दौरान ग्राहक Galaxy F सीरीज के स्मार्टफोन्स को केवल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं Galaxy A सीरीज के फोन 19,999 रुपये से कम में उपलब्ध हैं. इसके अलावा, सैमसंग की प्रीमियम Galaxy S सीरीज के अन्य फ्लैगशिप फोन 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं और आप Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घर ला सकते हैं.
ये भी पढ़ें-फोन की बैटरी को कर रहे हैं बर्बाद? बदल लें रात की ये आदत
कैशबैक ऑफर मिलेगा
वहीं Flipkart इस सेल के तहत कुछ खास Samsung प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा कैशबैक भी ऑफर कर रहा है. यदि आप Samsung का कोई प्रीमियम स्मार्टफोन या नया डिवाइस लेने की सोच रहे हैं, तो यह Galaxy Days Sale खरीदारी का एक बेहतरीन अवसर हो सकता है.
