Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra Launched: सैमसंग ने मार्केट में एक और नया फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन को आप टैब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके खास फीचर्स इसे दूसरे फोन्स से काफी अलग बनाते हैं. कंपनी ने इस साल एक के बाद एक तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. इन मुड़ने वाले तीनों स्मार्टफोन्स के नाम Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 हैं. आइए जानते हैं सैमसंग के इस नए फ्लिप फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत
सैमसंग ने मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है, ताकि ग्राहकों को खरीदने में आसानी हो सके. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये है. वहीं कंपनी ने टॉप वेरिएंट की कीमत 2,59,999 रुपये तय किया है.
इस कीमत में कार खरीदी जा सकती है
वहीं अगर देखा जाए तो मार्केट में इस कीमत में सेकंड हैंड कार आसानी से मिल जाती हैं. आज मार्केट में कई ऐसे डीलर हैं, जो 2.60 लाख रुपये की कीमत में कार सेल कर रहे हैं और ग्राहक आसानी से इस कीमत में इसे घर ला सकते हैं.
ये हैं Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के खास फीचर्स
कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को खासकर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो लोग ज्यादातर फोन में मूवी देखते हैं, पढ़ाई करते हैं या गेम खेलते हैं. कंपनी का कहना है कि इस फ्लिप फोन को चलाने पर टैब जैसा फ़ील होगा और इस फोल्ड 8 फोन को अल्ट्रा स्लिम थीम पर तैयार किया गया है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का प्रोसेसर
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra स्मार्टफोन में कई खास और बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कंपनी का कहना है कि फोन में दिया गया नया डुअल पाथ चार्जिंग सिस्टम इसे पहले के फोन के मुकाबले ज्यादा स्टेबल और फास्ट बनाता है. बता दें कि इसके अलावा, सैमसंग कंपनी ने Galaxy Z Fold 8 और Flip 8 को भी लॉन्च किया है.
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra समार्टफोन का कैमरा
वहीं अगर कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जो 2X ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम के साथ आता है. इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है. इसके अलावा, 10 मेगापिक्सल का लेंस कवर स्क्रीन पर और 10 मेगापिक्सल का कैमरा मेन स्क्रीन पर देखने को मिलता है.
