SIM Card New Rules 2026: अगर आप अपने नाम पर एक से ज्यादा सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारत सरकार का दूरसंचार विभाग (DoT) फर्जी सिम और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए 24 अगस्त 2026 से एक नया और सख्त नियम लागू करने जा रहा है. इस नए नियम के तहत सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे ग्राहकों की पहचान करें जो पहले ही अपने नाम पर तय सीमा के बराबर कनेक्शन ले चुके हैं.
अब ऐसे ग्राहकों को साफ मना कर दिया जएगा और वे अपने नाम पर कोई नया मोबाइल नंबर नहीं खरीद पाएंगे. सरकार का यह कदम आम जनता को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है.
एक व्यक्ति कितने सिम रख सकता है?
भारत में सरकार ने सिम कार्ड रखने की एक तय सीमा तय की है. नियमों के अनुसार, आप देश में अपने नाम पर ज्यादा से ज्यादा 9 मोबाइल कनेक्शन (SIM Cards) रख सकते हैं. हालांकि, सुरक्षा कारणों से जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्व (North-East) के राज्यों में यह सीमा कम है, जहां कोई भी व्यक्ति अधिकतम 6 सिम ही इस्तेमाल कर सकता है. इसके साथ ही जब भी आप नया सिम खरीदने के लिए फॉर्म (CAF) भरते हैं, तो आपको वहां पहले से चल रहे अपने सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी देना अनिवार्य होता है.
नया सिस्टम कैसे करेगा काम?
नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियां सिम एक्टिवेट होने के तुरंत बाद उसकी जांच करेंगी. अगर किसी भी ग्राहक का सिम कार्ड तय सीमा से ज्यादा पाया जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा. सरकार ने कंपनियों को जल्द से ल्द एक ऐसा ‘रियल-टाइम सिस्टम’ बनाने को कहा है, जिससे तय सीमा से ज्यादा सिम लेने की कोशिश करते ही तुरंत पता चल जाए और नया सिम चालू ही न हो सके.
ये भी पढ़ें-EPFO PF Withdrawal: अब 24 घंटे में मिल सकता है PF का पैसा, क्लेम से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
फोटो से होगी धोखाधड़ी करने वालों की पहचान
इस नए सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अब ग्राहकों के फोटो का इस्तेमाल किया जाएगा. दूरसंचार विभाग (DoT) टेलीकॉम कंपनियों को उन लोगों की तस्वीरें देगा जो पहले ही अधिकतम सिम लेने की लिमिट पूरी कर चुके हैं. कंपनियों को रोज इन तस्वीरों को डाउनलोड करना होगा और नया सिम देते समय चेहरे का मिलान करना होगा, ताकि कोई भी तय सीमा से ज्यादा सिम न खरीद पाए.
