Cars Costlier From December: अगर आप भी दिसंबर महीने में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. नए महीने दिसंबर से जहां एक तरफ सरकार रोजमर्रा की चीजों के नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मोटर कंपनियां भी अपनी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला ले रही हैं. दरअसल, 1 दिसंबर से Tata Motors की नई कार या SUV खरीदना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने 1 दिसंबर से इनकी कीमतों में बदलाव करने का ऐलान किया है, जिससे अब Tata Motors की नई कार खरीदने पर इसका सीधा असर आपकी जेब पर दिखाई देगा.
Tata Motors की कारें क्यों हो रही हैं महंगी?
Tata Motors की गाड़ियां अब महंगी होने वाली हैं. कंपनी ने साफ किया है कि पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह की कारों की दाम बढ़ाए जाएंगे.
कंपनी का कहना है कि गाड़ियां बनाने में लगने वाला सामान लगातार महंगा हो रहा है. इसी वजह से कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया है. कंपनी बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है.
कब से लागू होगी नई कीमत?
Tata Motors Passenger Vehicles ने 24 नवंबर को इस बढ़ोतरी की जानकारी दी है. नई कीमतें जल्द ही लागू होंगी. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किस मॉडल पर कितना दाम बढ़ेगा. लेकिन माना जा रहा है कि अलग-अलग मॉडल के हिसाब से बढ़ोतरी अलग-अलग होगी.
पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
यह पहली बार नहीं है जब Tata ने दाम बढ़ाए हों. इससे पहले अप्रैल में ICE मॉडल्स पर औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. जुलाई में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल्स पर 1.5 फीसदी तक दाम बढ़े थे. वहीं सितंबर में कंपनी ने 25,000 रुपये तक के बढ़ोतरी की थी. ऐसे में अगर आप Tata की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्द फैसला करना फायदे में रहेगा.
EV कारों पर भी पड़ेगा असर
Tata Motors का दाम बढ़ाने का फैसला सिर्फ पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों पर नहीं होगा. कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें भी महंगी हो जाएंगी.
इसमें Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और Harrier EV शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नई Tata कार लेने की सोच रहे हैं, तो नवंबर में ही खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है.
