Vistaar NEWS

छठ पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा टिकट? तत्काल टिकट ऑनलाइन बुक करें या काउंटर से

train

ट्रेन

Chhath Puja Train Ticket Booking: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है. अगर आप भी त्योहार पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं और रिजर्वेशन नहीं मिल रही है, तो तत्काल टिकट आपके काम आ सकता है. हालांकि, इसकी बुकिंग शुरू होती ही कुछ मिनटों में सीटें भर जाती हैं. ऐसे में सवाल है कि तत्काल टिकट ऑनलाइन बुक करना बेहतर है या रेलवे काउंटर से? आइए जानते हैं..

ऑनलाइन टिकट बुक करने के फायदे

IRCTC की वेबसाइट और ऐप से घर बैठे तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है. इससे स्टेशन जाने और लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपका अकाउंट पहले से लॉगिन है और यात्रियों की जानकारी तैयार है, तो बुकिंग जल्दी हो सकती है. हालांकि, धीमा इंटरनेट, वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक और पेमेंट फेल होने जैसी परेशानियां आ सकती हैं.

काउंटर से टिकट लेने के फायदे

ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी होने पर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल टिकट लिया जा सकता है. यहां कर्मचारी बुकिंग की प्रोसेस पूरी करता है. हालांकि, तत्काल बुकिंग शुरू होने से पहले ही काउंटर पर लंबी लाइन लग जाती है. ऐसे में आपकी बारी आने तक सीटें खत्म हो सकती हैं.

कहां मिल सकता है कन्फर्म टिकट?

ऑनलाइन और काउंटर, दोनों जगह टिकट मिलने की संभावना उपलब्ध सीटों पर निर्भर करती है. रेलवे का ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी एक माध्यम से ज्यादा कन्फर्म टिक मिलती हैं. अगर आपका इंटरनेट अच्छा है और जानकारी पहले से तैयार है, तो ऑनलाइन बुकिंग सुविधाजनक है. वहीं, ऑनलाइन परेशानी होने पर काउंटर बेहतर विकल्प हो सकता है.

तत्काल टिकट बुक करते समय रखें ध्यान

Exit mobile version