Vistaar NEWS

10 साल के लिए 20 लाख का चाहिए होम लोन, जानिए हर महीने बैंक को कितना देना होगा पैसा

home loan

होम लोन पर ब्याज दर कहां सस्ता मिलेगा

Personal Finance Loan Guide: जब भी कोई व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है, तो उसे अपना आगे का काम करने के लिए वित्तीय सहायता की जरूरत होती है. महंगाई के इस दौर में एक आम इंसान चाहे कितनी भी कमाई कर ले, लेकिन बच्चों की पढ़ाई, शादी या इलाज के लिए उसे कभी नी कभी लोन की जरूरत पड़ ही जाती है. नौकरीपेशा लोगों की तो बैंक आसानी से लोन दे देता है, लेकिन जिनके पास कोई रेगुलर जॉब नहीं होती, उनके पास होम लोन लेने का एक बेहतर ऑप्शन बचता है.

हालांकि, लोन लेना तब और भी ज्यादा महंगा हो जाता है जब बैंक उस पर ज्यादा ब्यज दर वसूलते हैं. इसलिए हम आपको दो ऐसे सरकारी बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से होम लोन लेने पर आपको बहुत ही कम ब्याज दर देनी होगी. केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दोनों ही सरकारी बैंक हैं. अगर आप इन बैंकों से होम लोन लेते हैं, तो दूसरे बैंकों की तुलना में आपको कम ब्याज देना होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप 20 लाख रुपये का होम लोन 10 साल के लिए लेते हैं, तो आपको हर महीने कितनी EMI भरनी होगी.

केनरा बैंक होम लोन ब्याज दर

रिपोर्ट्स के अनुसार केनरा बैंक नौकरीपेशा और स्वरोजगार दोनों तरह के लोगों को एक ही ब्याज दर पर होम लोन देता है. इस बैंक में होम लोन की ब्याज दर 7.50 फीसदी से शुरू होती है और अधिकतम 10.25 फीसदी तक जाती है.

ये भी पढ़ें-SBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब ज्यादा चुकानी पड़ेगी EMI, आज से लागू हुआ नया नियम

सेंट्रल बैंक होम लोन ब्याज दर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी एक सरकारी बैंक है जो ग्राहकों को होम लोन की सुविधा देता है. यह बैंक नौकरीपेशा और स्वरोजगार वाले लोगों को कम से कम 7.25 फीसदी और ज्यादा से ज्यादा 9 फीसदी सालाना ब्याज पर होम लोन देता है. आपको होम लोन कितना सस्ता या महंगा मिलेगा, यह आपके क्रेडिट स्कोर, लोन की राशि, चुकाने की अवधि और बैंक के नियमों पर निर्भर करता है.

20 लाख के होम लोन का कैलकुलेशन

बैंक का नाम
होम लोन की राशि
 राशि
लोन चुकाने का टाइम
कम ब्याज दर (%)मंथली EMI
केनरा बैंक (canara Bank)

20 लाख रुपये

10 साल7.50%लगभग 23,740 रुपये
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) 20 लाख रुपये10 साल7.25%
लगभग 23,532 रुपये
Exit mobile version