Vistaar NEWS

Valentine Week Scam Alert: वैलेंटाइन वीक में बढ़ रहे ऑनलाइन स्कैम, जानिए कैसे बचें

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Valentine Week Scam Alert: वैलेंटाइन वीक के समय जहां हर तरफ प्यार और सरप्राइज की बहार होती है, वहीं डिजिटल दुनिया में साइबर अपराधी भी काफी एक्टिव हो जाते हैं. सुरक्षा एजेंसियां अक्सर इस दौरान बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर चेतावनी जारी करती हैं. लुभावने ऑफर्स, भारी डिस्काउंट और आकर्षक ट्रिप के झांसे में आकर लोग अपनी जरूरी जानकारी ठगों से साझा कर बैठते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप सुझाए गए सुरक्षित बैंकिंग नियमों का पालन करें और अनजान लिंक्स या सोशल मीडिया विज्ञापनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपकी खुशियों में रुकावट न आए.

रोमांस स्कैम से सावधान रहें

वैलेंटाइन वीक के दौरान रोमांस स्कैम की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं, जिसमें साइबर ठग सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए शिकार तलाशते हैं. ये ठग पहले मीठी बातों और प्यार के झूठे वादों से गहरा रिश्ता जोड़ते हैं, ताकि व्यक्ति का पूरा भरोसा जीता जा सके. एक बार शिकार जाल में फंस जाए, तो मेडिकल इमरजेंसी या किसी मजबूरी का बहाना बनाकर पैसों की मांग की जाती है. जैसे ही राशि ट्रांसफर होती है, ठग अपनी प्रोफाइल डिलीट कर गायब हो जाते हैं.

इस तरह से ठग अपनी जाल में फसाते हैं

वैलेंटाइन वीक के समय ‘सरप्राइज गिफ्ट’ के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी भी काफी बढ़ जाती है, जिसमें जालसाज फूलों या महंगे तोहफों की डिलीवरी का झांसा देकर कॉल या मैसेज करते हैं. ये ठग आपसे किसी फेक लिंक पर क्लिक करने या OTP शेयर करने को कहते हैं, जिसके जरिए वे आपके बैंक खाते या डिजिटल वॉलेट का एक्सेस हासिल कर सकते हैं. विशेषज्ञों का सुझाव है कि बिना किसी ऑफिशियल पुष्टि के ऐसे किसी भी अनजान मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी कोई भी जानकारी शेयर करें.

ऑफर स्कैम से दूर रहें

सोशल मीडिया पर अक्सर फ्री डिनर, हॉलिडे पैकेज या कीमती गिफ्ट्स का लालच देकर लुभावने पोस्ट शेयर किए जाते हैं. इन पोस्ट्स में दिए गए लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भरने और ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर कुछ पैसा देने के लिए कहा जाता है.लेकिन ये फिशिंग स्कैम होते हैं जिनका मकसद आपकी निजी जानकारी चुराना और आपके बैंक खाते को खाली करना होता है.

ये भी पढ़ें-WhatsApp पर तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, स्कैम और हैकिंग से रहेंगे सुरक्षित

ठगों से कैसे रहें सुरक्षित?

Exit mobile version