Festive Sale Online Fraud Prevention: ऐसे में त्योहारों पर शॉपिंग करते समय सिर्फ अच्छी डील देखना ही काफी नहीं है. आपको यह भी चेक करना जरूरी है कि आप जिस लिंक या ऑफर पर क्लिक कर रहे हैं, वह असली है या नकली. आइए जानते हैं कि इस फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
WhatsApp Scam Alert Feature: फीचर ऑन करने पर फोन में एक मशीन लर्निंग मॉडल डाउनलोड होगा. यह मॉडल डिवाइस के अंदर ही काम करेगा और खासतौर पर उन लोगों के मैसेज को जांचेगा, जो यूज़र की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं. यह पहले रिपोर्ट किए गए स्कैम से जुड़े पैटर्न को पहचानने की कोशिश करेगा.
UPI Fraud: आपके बैंक अकाउंट से पैसा तभी कटता है, जब आप खुद किसी पेमेंट को मंजूरी देते हैं और UPI PIN दर्ज करते हैं. असली खतरा UPI ID शेयर करने में नहीं, बल्कि साइबर ठगों के झांसे में आने में है.
Raipur: कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने की खबर सामने आई है. हैकर उनके परिचितों से 28 हजार रुपये की मांग भी कर रहा है.
E Challan Fraud: ठग हर बार ठगी के नए-नए तरीके अपनाते हैं, जिससे लोगों को इन्हें समझने और सावधानियां बरतने में मुश्किलें होती हैं. वहीं इन दिनों मार्केट में ई-चालान के नाम से एक नया फ्रॉड चल रहा है. इस नए स्कैम के जरिए ठग मासूम लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी कर रहे हैं.
AI Voice Scam: आज की AI तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि सिर्फ 3 सेकंड की किसी व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड करके उसकी जैसी नकली आवाज तैयार की जा सकती है. यह आवाज इतनी असली लगती है कि ज्यादातर लोग फर्क नहीं समझ पाते. ठग सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो, रील्स और वॉइस मैसेज से आपकी आवाज लेकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बड़े अधिकारियों को अपने यहां 'ई-जीरो एफआईआर' का सिस्टम तुरंत चालू करने के लिए कहा है. सरकार का मकसद ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और पैसों की साइबर ठगी को रोकना और पीड़ितों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाना है.
Gwalior: ग्वालियर में साइबर ठगों ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड 69 वर्षीय लैब टेक्नीशियन महिला को डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाकर एक करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है.
इसमें एक अनजान व्यक्ति आपके पास आता है और मजबूरी दिखाकर कहता है कि उसे तुरंत कैश की जरूरत है. आपका भरोसा जीतने के लिए वह आपके बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर भी कर देता है. इसके बाद वह आपसे उतने ही नकद पैसे मांगने लगता है.
CM Mohan Yadav announces center: दरअसल, सोमवार को भोपाल में राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला "Strengthening Cyber Security Framework for State Data" का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश का पहला साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर महू में खोलने की घोषणा की.