Vistaar NEWS

WhatsApp पर आया नया अपडेट! अब यूजर्स से मांगी जा रही जन्मतिथि, जानिए क्या है वजह

WhatsApp New Feature

व्हाट्सएप नया फीचर

WhatsApp New Feature: WhatsApp का इस्तेमाल आज देशभर में करोड़ों लोग चैट, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल के लिए करते हैं. यूजर्स का अनुभव बेहतर बनाने के लिए Meta समय-समय पर नए फीचर्स और अपडेट जारी करती रहती है. हाल ही में कई भारतीय यूजर्स को WhatsApp पर एक नया मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें उनसे अपनी Date of Birth दर्ज करने के लिए कहा जा रहा है. इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या WhatsApp उम्र से जुड़ा कोई नया नियम लागू करने जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं की है.

WhatsApp यूजर्स से उम्र की जानकारी क्यों मांग रहा है?

WhatsApp के मुताबिक, यूजर्स की उम्र की जानकारी लेने का उद्देश्य अलग-अलग देशों के नियमों और कानूनों का पालन करना है. इसके अलावा, कंपनी चाहती है कि हर यूजर को उसकी उम्र के अनुसार सुरक्षित और जरूरी सुविधाएं मिलें. इसी वजह से कुछ मामलों में यूजर्स से उनकी जन्मतिथि या उम्र की जानकारी मांगी जाती है.

क्या जन्मतिथि जोड़ने के बाद सभी को दिखेगी आपकी उम्र?

अगर आपको लगता है कि जन्मतिथि दर्ज करने के बाद आपकी उम्र आपके दोस्तों या कॉन्टैक्ट्स को दिखाई देगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. WhatsApp ने स्पष्ट किया है कि यूजर्स की जन्मतिथि और उम्र पूरी तरह Private रहती है. इसे कोई दूसरा व्यक्ति नहीं देख सकता. जब कोई यूजर अपने देश में तय वयस्क उम्र, जैसे भारत में 18 साल, पूरी कर लेता है तो उसका अकाउंट सामान्य एडल्ट अकाउंट की तरह काम करता है और उसे सभी उपलब्ध फीचर्स का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल जाती है.

ये भी पढ़ें-राशन कार्ड से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? WhatsApp से घर बैठे दर्ज करें शिकायत, जाने प्रोसेस

WhatsApp पहली बार नहीं मांग रहा उम्र की जानकारी

भारत में यह नया प्रॉम्प्ट कई लोगों के लिए नया हो सकता है, लेकिन WhatsApp पहले भी अलग-अलग देशों में जरूरत के अनुसार यूजर्स से उम्र या जन्मतिथि की जानकारी मांगता रहता है. कम्पनी का कहना है कि नया अकाउंट बनाने, कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल करने या दूसरी जरूरी परिस्थितियों में यूजर से उसकी उम्र की जानकारी मांगी जा सकती है.

Exit mobile version