WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. अब कंपनी एक नए प्राइवेसी फीचर पर काम कर रहा है. इसकी मदद से यूजर्स तय कर सकेंगे कि यूजरनेम होने के बावजूद उनका फोन नंबर कौन देख पाएगा. यह फीचर फिलहाल Android यूजर्स के लिए डेवलप किया जा रहा है.
फोन नंबर दिखाने पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल
WhatsApp के नए अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, कंपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में एक नया सेक्शन जोड़ने की तैयारी कर रही है. इसकी मदद से यूजर्स अपने फोन नंबर की विजिबिलिटी को कंट्रोल कर सकेंगे. ई फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.45.1 में देखा गया है. अभी यूजर्स लास्ट सीन और प्रोफाइल फोटो जैसे सेटिंग्स के जरिए अपनी प्राइवेसी मैनेज कर सकते हैं. नए फीचर के आने के बाद फोन नंबर छिपाने और दिखाने का ऑप्शन भी मिलेगा.
मिलेंगे फोन नंबर छिपाने के चार ऑप्शन
- नई सेटिंग में यूजर्स को चार ऑप्शन मिलेंगे. इनमें Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody शामिल हैं.
- यानी यूजर चाहें तो अपना नंबर सभी को दिखा सकती हैं, केवल कॉन्टैक्ट्स को दिखा सकते हैं या सभी से छिपा सकते हैं.
- अगर किसी यूजर ने WhatsApp पर यूजरनेम बनाया है, तो डिफॉल्ट रूप से उसका फोन नंबर Nobody सेटिंग पर रहेगा.
- हालांकि, जिन लोगों के पास पहले से उसका नंबर सेव है वे इसे देख सकेंगे.
सेटिंग बदलने पर मिलेगा अलर्ट
यूजर जब अपनी फोन नंबर प्राइवेसी सेटिंग बदलेंगे, तो WhatsApp एक चेतावनी दिखाएगा. इसमें बताया जाएगा कि ऐसा करने पर उनकी पहले से बनाई गई एक्सेप्शन लिस्ट रीसेट हो जाएगा. यानी जिन लोगों को पहले नंबर देखने से बाहर रखा गया था, उन्हें भी नंबर दिखाई दे सकता है.
कब मिलेगा नया फीचर?
फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है. कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट भी घोषित नहीं की है. उम्मीद है कि आने वाले अपडेट में इसे यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है.
