WhatsApp 2026 Big Update: इन स्मार्टफोन्स पर बंद हो जाएगा व्हाट्सएप, फटाफट करें ये काम
व्हाट्सएप
WhatsApp Support Ends: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप चलाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि कुछ समय बाद आपका व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा. जानकारी के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 से पुराने स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा. ऐसे मोबाइल से व्हाट्सएप तुरंत बंद हो जाएगा. फटाफट करें ये काम.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप कंपनी 2026 में अपने सिस्टम को अपडेट करने जा रही है. जिसके बाद पुराने मोबाइल एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सएप सपोर्ट करना बंद कर देगा. अगर आपके पास भी पुराना फोन है, तो पहले से ही नए फोन की व्यवस्था कर लें, नहीं तो अचानक से बंद हो जाएगा. कंपनी के इस अपडेट का असर करोड़ों स्मार्टफोन्स यूजर्स पर देखने को मिलेगा.
6.0 मॉडल से नीचे के फोन पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप
व्हाट्सएप पुराने एंड्रॉयड फोन 6.0 से पुराने सभी स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा. पूरी तरह से व्हाट्सएप बंद हो जाएगा. अचानक से मोबाइल सपोर्ट करना बंद कर देगा. कंपनी का मानना है कि समय पर पुराने डिवाइस का सपोर्ट खत्म कर देना चाहिए, ताकि नए फीचर्स की मदद से बेहतर सिक्योरिटी मिल सके. पुराने फोन पर सिक्योरिटी का खतरा बढ़ जाता है.
ये भी पढे़ंः दिल्ली-हावड़ा रुट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, कानपुर-पटना समेत इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
8 सितंबर से पुराने फोन पर बंद हो जाएगा व्हाट्सएप
कंपनी के मुताबिक पुराने फोन जैसे Samsung Galaxy S4, Nexus 4, LG G2 मॉडल में व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा. अगर आपके पास भी ये फोन हैं, तो तुरंत बदल दें. नहीं तो व्हाट्सएप बंद हो जाएगा. हालांकि, किसी को भी अचानक से परेशानी नहीं हो. इसके लिए कंपनी की ओर से नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है. 8 सितंबर को व्हाट्सएप ऐसे मोबाइलों पर काम करना बंद कर देगा. ऐसे में आप सिर्फ और सिर्फ नया फोन ले सकते हैं या फिर एंड्रायड 6 से ऊपर के वर्जन में अपडेट करा सकते हैं. ताकि सुरक्षा बनी रहे.