Vistaar NEWS

इस कैटेगरी के लोगों का नहीं बनता है Aadhaar card, आवेदन करने से पहले जान लें, नहीं तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई

Aadhaar card

Aadhaar card

Aadhaar Card Eligibility Rules: अगर आप से आपकी पहचान सिद्ध करने को कहा जाता है तो सबसे पहले आप आधार कार्ड को आगे करते हैं. आज पूरे देश में आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण पहचान डॉक्यूमेंट बन चुका है. आधार कार्ड में लिखा 12 अंकों का यूनिक पहचान नंबर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर व्यक्ति आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता है. ऐसे में यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि आखिर किन लोगों का आधार कार्ड नहीं बन सकता.

किन लोगों का आधार कार्ड नहीं बन सकता?

  1. सबसे पहले किसी भी विदेशी नागरिक का आधार कार्ड नहीं बन सकता है.
  2. इसके अलावा जो लोग अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कर रहे हैं वह भी आधार कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं.
  3. किसी भी मृत व्यक्ति के नाम भी आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया जा सकता.
  4. इसके अलावा अगर कोई फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है.
  5. इस तरीके से आवेदन करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

कैसे बनता है आधार कार्ड?

आधार कार्ड की डिजाइन में होने जा रहा बदलाव

आधार कार्ड डिटेल्स की चोरी रोकने के लिए सरकार आधार कार्ड का डिजाइन बदलने जा रही है. दरअसल, नए आधार ऐप लॉन्च के बाद, यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए इसमें बड़े बदलाव की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक नए आधार कार्ड की डिजाइन में आपको सिर्फ कार्ड होल्डर की फोटो और बार कोड नजर आएगा. खबर है कि इस बदलाव की तैयारी पिछले साल से ही चल रही है.

ये भी पढ़ें-किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI-संचालित ‘Bharat-Vistaar’ बदल देगी खेती की तस्वीर, शिवराज सिंह चौहान मान रहे तुरुप का पत्ता

Exit mobile version