Vistaar NEWS

बाथरूम के फर्श के नीचे दफन था पति का राज! मिस्त्री ने खोला रूबी की खौफनाक साजिश का नया सच

काम करने वाले मिस्‍त्री ने बताया राज

काम करने वाले मिस्‍त्री ने बताया राज

Agra Bathroom Murder Case : आगरा के चर्चित बाथरूम हत्याकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस राजमिस्त्री ने हत्या के बाद बाथरूम का फर्श बनाया था, उसने पुलिस को बताया कि जब वह काम करने पहुंचा तो आरोपी महिला रूबी खुद बाथरूम में मलबा भर रही थी. उसे यह देखकर हैरानी हुई, इसलिए उसने रूबी से कहा कि इतना भारी काम किसी मजदूर से करवा लो. लेकिन, रूबी ने साफ मना करते हुए कहा कि मैं खुद कर लूंगी.

मिस्त्री रवि कुमार के मुताबिक, रूबी ने उसे अगले दिन बुलाया था. वह अपने साथ एक मजदूर लेकर पहुंचा और करीब चार गुणा छह फीट के बाथरूम में नया फर्श तैयार किया. उस समय उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह सीमेंट बिछा रहा है, उसके ठीक नीचे एक इंसान की लाश दफन है. काम पूरा होने के बाद वह वहां से चला गया.

खीर में मिलाई थीं नींद की गोल‍ियां

पुलिस जांच में सामने आया है कि रूबी ने कथित तौर पर पहले अपने पति सुरेंद्र शर्मा को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं. इसके बाद उनकी हत्या कर शव को बाथरूम तक घसीटा, गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर मिट्टी डाल दी. फिर सबूत मिटाने के लिए नया फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को शक न हो.

45 दिनों तक लापता रहा सुरेंद्र

करीब 45 दिनों तक सुरेंद्र के लापता होने की कहानी चलती रही. रूबी लगातार लोगों और पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन परिवार को उसकी बातों पर शक हुआ. आखिरकार पुलिस ने बाथरूम का फर्श तुड़वाया तो नीचे से सुरेंद्र का शव बरामद हो गया. अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस पूरी वारदात में रूबी के अलावा कोई और शामिल था या नहीं.

ये भी पढ़ें:MP के इस जिले में बनेगा साउथ एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल इकोसिस्टम, गोला-बारूद के कंपोनेंट होंगे तैयार

Exit mobile version