कुंडा व‍िधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, जनसत्ता दल ने जारी की अपनी पहली लिस्‍ट

Raja Bhaiya Kunda Assembly Seat: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' कुंडा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे. उनकी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है.
Raja Bhaiya Kunda Assembly Seat

कुंडा व‍िधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

Jansatta Dal Releases First List: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ कुंडा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे. उनकी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें तीन प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में राजा भैया के अलावा कुलदीप पटेल और विनोद सरोज का नाम शामिल है.

जनसत्ता दल ने प्रत्याशियों को लेकर जो सूची जारी की है. उसके अनुसार, राजा भैया कुंडा सीट (246) से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, कुलदीप पटेल को विश्वनाथगंज (247) और विनोद सरोज को बाबागंज (245) से प्रत्याशी बनाया गया है. समाजवादी पार्टी के बाद जनसत्ता दल ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने 5 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

2 विधायक और 1 नए चेहरे को मौका

इस लिस्ट में जिन 3 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. उसमें राजा भैया और विनोद सरोज दोनों जनसत्ता दल से ही मौजूदा विधायक हैं. दोनों नेता लगातार कई बार विधायक रह चुके हैं. वहीं, तीसरे प्रत्याशी को लेकर हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर कौन है कुलदीप पटेल, जिस पर राजा भैया ने भरोसा जताया है?

कुलदीप पटेल की अगर बात करें, तो कुलदीप प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय हैं और उनकी कुर्मी समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है. शायद यही वजह है कि राजा भैया ने कुलदीप पटेल पर भरोसा जताते हुए विश्वनाथगंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

कुलदीप ने सभी दलों की उड़ा दी नींद

कुलदीप पटेल के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला बड़ा रोचक हो गया है, क्योंकि यहां पर कुर्मी समुदाय की अच्छी खासी आबादी है और कुलदीप का अपने समाज में अच्छा वर्चस्व भी है. अगर राजा भैया के प्रभाव का असर दिखा, तो कुलदीप की जीत होने की संभावना बढ़ सकती है. वर्तमान में यहां भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (S) का विधायक है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें