Vistaar NEWS

अब सरकारी स्कूलों में नहीं घुस पाएंगे बाहरी लोग, YouTubers और कंटेंट क्रिएटर्स पर लगा बैन!

Agra School

आगरा की सरकारी स्कूलों में बगैर अनुमति नहीं घुस पाएंगे बाहरी लोग

YouTubers Content Creators Restricted Entry: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ा फरमान जारी किया है. बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने परिषदीय और उच्च प्राथमिक स्कूलों में बगैर अनुमति के यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समेत किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर लोक लगा दी है. यानी अब कोई भी बिना परमिशन के स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं कर सकता और नहीं फोटो- वीडियो बना सकता है. इस आदेश को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बाहरी लोगों के प्रवेश से न केवल पढ़ाई का माहौल खराब होता है, बल्कि शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी असर पड़ता है.

क्यों लिया गया फैसला?

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्ति और YouTubers बगैर इजाजत के स्कूलों के अंदर घुस जाते हैं और शिक्षकों व बच्चों के फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं. इससे विभाग की छवि खराब होती है और पढ़ाई का माहौल भी प्रभावित होता है. इसलिए विभाग के सख्त निर्णय लेना पड़ा.

बगैर अनुमति प्रवेश वर्जित

विभाग के अनुसार, अब नए आदेश के बाद कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूलों के अंदर प्रवेश नहीं कर पाएगा. अगर किसी भी व्यक्ति को स्कूल के अंदर प्रवेश करना है तो उसे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या विभाग के किसी सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति लेनी होगी. अन्यथा प्रवेश करने पर बैन रहेगा.

ये भी पढ़ेंः मेरठ में 12 अगस्त तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने दिए आदेश

30 जुलाई से लागू हुआ नियम

आगरा के बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश 30 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों यानी हेडमास्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं.

Exit mobile version