मेरठ में 12 अगस्त तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने दिए आदेश
मेरठ के डीएम ने कांवड़ियों को लेकर दिए निर्देश
Meerut DM Order: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा को लेकर 12 अगस्त तक सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया गया है. अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष परिस्थिति में छुट्टी लेनी भी हो तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारी से अनुमति लेकर डीएम कार्यालय को सूचना देगा.
मेरठ के डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि सभी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द किए जाते हैं. लेकिन विशेष परिस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों को सीडीओ के माध्यम से अनुमति प्राप्त कर डीएम कार्यालय को सूचित करना होगा. डीएम ने यह निर्देश गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान दिया.
24 घंटे अलर्ट रहने के आदेश
इस दौरान डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए. सभी अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया. डीएम ने यह निर्देश कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिया है. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 12 अगस्त तक जिले के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द किए जाते हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘कांवड़ियों पर फूल, मुस्लिमों पर बुलडोजर…’, AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने सरकार पर उठाए सवाल
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो. इसका भरपूर ध्यान रखा जाएगा. डीएम ने निर्देश दिया है कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिए. इस दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.