Vistaar NEWS

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के बाद घिरे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, महोबा में दर्ज हुआ मामला

पीएम मोदी और अजय राय

पीएम मोदी और अजय राय

Ajay Rai Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्‍किलें एक बार फ‍िर बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक ट‍िप्‍पणी के मामले में उनपर मामला दर्ज कर लिया गया है. यह यह मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दर्ज हुआ है. एक द‍िन पहले ही अजय राय का वीड‍ियो वायरल हुआ था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22 मई को महोबा के समद नगर इलाके में एक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें अजय राय शामिल हुए थे. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया. बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता नीरज रावत की शिकायत पर महोबा के कोतवाली नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. FIR में अजय राय के साथ पूर्व कांग्रेस नेता बृजराज अहिरवार और 25-30 अज्ञात समर्थकों के नाम भी शामिल किए गए हैं.

आरोपों को लेकर अजय राय की सफाई

अजय राय ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि वायरल वीडियो “फर्जी” और “AI से तैयार” किया गया है. उनका कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. केस दर्ज होने के बाद पहली बार अजय राय की सफाई सामने आई है. यही वजह है कि सवाल और भी ज्‍यादा खड़े हो रहे हैं.

उन्होंने अपनी सफाई में आगे कहा,’मैं 16 साल की एक दलित लड़की के परिजनों से मिलने गया था, जिसने सामंती ताकतों के अत्याचार का सामना किया है, अन्याय के खिलाफ कांग्रेस की लगातार लड़ाई के डर से बीजेपी प्रोपेगेंडा कर रही है.

सीएम योगी ने किया था पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे माफ नहीं किए जाने लायक बयान बताया था. एक्स पर सीएम योगी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी अभद्र, असंसदीय और अक्षम्य है.

ये भी पढ़ें :बीमार होने पर जिन अजय राय का पीएम ने पूछा था हाल, अब उन्‍हीं ने उगला जहर! सीएम योगी ने किया पलटवार

Exit mobile version