Vistaar NEWS

अयोध्या दीपोत्सव की दुनियाभर में चर्चा, तैयारियां देखने के लिए मलेशिया से पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के शेन

Ayodhya Deepotsav 2026

अयोध्या दीपोत्सव 2026

Ayodhya Deepotsav 2026: दिवाली का त्योहार भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. इस साल दिवाली का महापर्व कल 8 नवंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. दिवाली के मौके पर पूरा देश जगमगाते दीयों और झिलमिलाती लाइटों से रोशन रहती है. दिवाली का पावन पर्व अयोध्या नगरी में खास अंदाज में देखा जाता है. हर साल की तरह इस साल भी अयोध्या में कल भव्य दीपोत्सव किया जाएगा, जहां दीयों की जगमगाती रोशनी को पूरा विश्व देखेगा.

इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक शेन भारत के दौरे पर हैं. शेन कुछ दिन पहले मलेशिया में थे, जहां उन्होंने हिंदू परिवारों के घरों में चल रही दिवाली की तैयारियों को देखा. दीपावली की भव्य तैयारी को देखकर उनकी जिज्ञासा और बढ़ गई और वह अयोध्या में चल रही भव्य दीपोत्सव की तैयारियों को देखने के लिए अयोध्या नगरी पहुंच गए.

मलेशिया से अयोध्या पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक शेन

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक शेन आध्यात्मिक यात्रा के लिए मलेशिया गए हुए थे, जहां उन्होंने देखा कि मलेशिया में दिवाली के त्योहार को लेकर जश्न का माहौल है. हिंदू लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई कर फूलों और लाइटों से अपने घर को सजा रहे हैं. शेन ने हिंदू परिवारों से मुलाकात की और दिवाली के पावन पर्व के बारे में जानने की कोशिश किया.

मलेशिया में उन्होंने अयोध्या की चर्चा के बारे में सुना, जहां अयोध्या के दीपोत्सव के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद वे अयोध्या की रोशनी से जगमगाती सड़कों, सजे हुए चौक-चौराहों, एलईडी स्क्रीन और दीयों की सजावट को देखने के लिए अयोध्या नगरी आ पहुंचे.

अयोध्या की रौनक देखकर खुश हुए शेन

अयोध्या पहुंचकर शेन को यहां की चमकती सड़कें और जगह जगह हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत अच्छे लगे. लता मंगेशकर चौक की सजावट, एलईडी स्क्रीन पर दिख रही झलकियां और अलग अलग जगहों पर हो रहे धार्मिक कार्यक्रम और लोकनृत्य ने उन्हें काफी अच्छा किया. उनका कहना है कि यहां की तैयारियां बहुत शानदार हैं. अलग अलग संस्कृतियों को एक साथ देखना उनके लिए एक सुंदर अनुभव रहा.

अब वाराणसी की तैयारी

ऑस्ट्रेलिया से आए शेन को अयोध्या का माहौल काफी पसंद आया. यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर वह काफी खुश हुए. उनके अनुसार, अयोध्या एक बहुत ही सुंदर और शांत शहर है, जहां आकर मन को सुकून मिलता है. अयोध्या का दीपोत्सव देखने के बाद शेन सीधे वाराणसी घूमने जाएंगे.

Exit mobile version