Chhoti Diwali 2026: आज देशभर में मनाई जा रही छोटी दिवाली, भगवान हनुमान की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Chhoti Diwali 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही हनुमान जी की कृपा जीवन भर बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर दिवाली से ठीक एक दिन पहले छोटी दिवाली को हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है.
Chhoti Diwali 2026

छोटी दिवाली 2026

Chhoti Diwali 2026: आज 7 नवंबर को हिंदू परिवार छोटी दिवाली का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मना रहा है. साल 2026 में छोटी दिवाली नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में मनाई जा रही है. हर साल यह पर्व दिवाली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है. छोटी दिवाली के दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की जाती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट और दुख दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है. साथ ही हनुमान जी की कृपा जीवन भर बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर दिवाली से ठीक एक दिन पहली छोटी दिवाली को हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है और कैसे भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त करें.

दिवाली पर हनुमान जी की पूजा क्यों की जाती है

मान्यता है कि 14 साल का वनवास पूरा करके जब भगवान राम अयोध्या लौटे, तब उन्होंने हनुमान जी की निस्वार्थ सेवा और भक्ति से खुश होकर उन्हें वरदान दिया था. इसी वरदान के अनुसार दिवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा की परंपरा शुरू हुआ. कहा जाता है कि छोटी दिवाली के दिन बुरी शक्तियां ज्यादा सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए डर और नकारात्मकता से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा की जाती है. कुछ राज्यों में इस दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है, इसलिए भी छोटी दिवाली पर उनकी पूजा का खास महत्व है.

हनुमान जी की पूजा से क्या लाभ मिलते हैं

  • दिवाली से एक दिन पहले हनुमान जी की पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं.
  • इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन पर नकारात्मक विचार हावी नहीं होते.
  • छोटी दिवाली पर हनुमान जी की पूजा से बड़े सी बड़ा संकट भी टल जाता है और लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है.
  • इससे भक्तों को आध्यात्मिक ज्ञान भी प्राप्त होता है.
  • बल, बुद्धि और विद्या पाने के लिए भी इस दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • साथ ही इससे शारीरिक ताकत के साथ मानसिक शांति भी मिलती है.

ज़रूर पढ़ें