Vistaar NEWS

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी सख्ती, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जांच का पूरा ब्योरा

राम मंद‍िर और सुप्रीम कोर्ट

राम मंद‍िर और सुप्रीम कोर्ट

Ram Mandir Chadhava Chori: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से SIT से जांच की रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भी नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए. आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय SIT का गठन किया था, जिसे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी दी गई. जांच के दौरान कई कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई तथा रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी जांच की गई.

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में क्‍या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है. अदालत ने SIT से अब तक की कार्रवाई, जांच की स्थिति और आगे की योजना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही यह भी जानना चाहा है कि जांच किस चरण में है और अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं.

सूत्रों के अनुसार, SIT ने जांच पूरी करने के लिए अदालत से अतिरिक्त समय भी मांगा है. जांच टीम का कहना है कि कई पहलुओं की पड़ताल अभी बाकी है और सभी तथ्यों को परखने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट सौंपी जा सकेगी.

सभी की निगाहें चंदा पर ट‍िकी

मामले में आगे की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट SIT की रिपोर्ट और ट्रस्ट के जवाब पर विचार करेगा. इसके बाद अदालत यह तय करेगी कि जांच को लेकर आगे क्या दिशा-निर्देश दिए जाएं. फिलहाल इस पूरे मामले पर सभी पक्षों और श्रद्धालुओं की नजरें टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें:टिन्नू यादव को मिला था राम मंद‍िर कंस्ट्रक्शन का काम, फर्म के कागजों से हुआ बड़ा खुलासा

Exit mobile version