Vistaar NEWS

राम मंदिर ट्रस्ट का पैसों की गिनती को लेकर बड़ा फैसला! हटाए गए सभी 36 कर्मचारी, अब कौन करेगा काउंटिंग

Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जब से कथित चंदा चोरी का मामला सामने आया है. तब से लेकर अब तक राम मंदिर ट्रस्ट समेत मंदिर की व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं. पूरा मामले की जांच एसआईटी के पास हैं. इन सब के बीच अब राम मंदिर ट्रस्ट में अब बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने दान गिनने की पूरी व्यवस्था बदल दी गई है.

राम मंदिर ट्रस्ट के नए फैसले के बाद अब मंदिर में चढ़ने वाले पैसों की गिनती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी ही करेंगे. अब तक यह व्यवस्था थी कि निजी एजेंसियों के लोग भी इन पैसों की गिनती किया करते थे. कहा यह भी जा रहा है कि पैसे गिनने में लगे 36 कर्मचारियों को मंदिर समिति ने हटा दिया है. इससे पहले ही 20 से ज्यादा कर्मचारी इस्तीफा दे चुके थे.

कौन करेगा चंदे की गिनती

राम मंदिर में हर दिन लाखों रुपये की नगदी चढ़ाई जाती है. लिहाजा हिसाब किताब के लिए कई लोग लगे हुए थे जो इस नकदी को गिना करते थे. लेकिन अब इस नगदी को गिनने का पूरा काम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  को सौंप दिया गया है. उनके कर्मचारी ही इन पैसों की गिनती करेंगे.  बैंक की अलग-अलग शाखाओं से कर्मचारियों की तैनाती की गई है. इस फैसले के पीछे की एक वजह यह भी है कि जिस तरह का माहौल और आरोप इस समय लगाए जा रहे हैं. उनको लेकर  दान गिनने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही भी सीधे बैंकिंग सिस्टम के दायरे में होगी.

अब तक कौन करता था पैसों की गिनती

राम मंदिर में अब तक  वाराणसी की एक प्राइवेट एजेंसी के जरिए हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर नियुक्त किया गया था. यही लोग पैसों की गिनती किया करते थे. ट्रस्ट ने सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म जमा करने का आदेश दे दिया है. कुल मिलाकर अब उनकी राम मंदिर में सेवा समाप्त हो चुकी है.

हटाए गए कर्मचारियों में भी गुस्सा है. उनका कहना है कि ब‍िना क‍िसी नोट‍िस के उन्हें काम से हटा दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें सैलरी भी बहुत कम मिला करती थी. अचानक नौकरी जाने से उसके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा?

दान चोरी के मामले में किन्हें किया गया गिरफ्तार?

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है. जो इस समय जेल में हैं. कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. लेकिन इन सब के बीच सवाल यह भी कि क्या मंदिर ने जिन कर्मचारियों को काम से हटाया है वे लोग भी चंदा चोरी में शामिल थे. तो इसका जवाब है नहीं. चंदा चोरी में गिरफ्तार लोग अलग हैं और उन्हें हटाया गया है वह अलग हैं. मतलब दोनों का कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें:राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में कई बड़े फैसले, नए ट्रस्टी से लेकर CEO और प्रवक्ता चयन तक हुई चर्चा

Exit mobile version