Vistaar NEWS

ओवैसी-चंद्रशेखर को जवाब देने उतरेंगे आजम खान, अब नगीना से भरेंगे हुंकार, मुस्लिम वोटर्स के लिए बड़ा ऐलान

Azam Khan

आजम खान (File Photo)

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है और सभी दल पूरे दमखम से साथ तैयारियों में जुट गए हैं. इस बार के चुनाव में चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी ने एंट्री मारकर हर किसी की नींद गायब कर दी है. सबसे बड़ी चुनौती सपा के लिए खड़ी कर दी है, क्योंकि सपा जिन दलित और मुस्लिम वोटर्स के दम पर चुनाव जीतने का दावा करती है. उन्हीं वोटर्स पर सेंध लगाने के लिए चंद्रशेखर और असदुद्दीन ने एंट्री मार ली है. जेल से छूटे आजम खान ने भी मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए कमर कस ली है और चंद्रशेखर आजाद के संसदीय क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरने का ऐलान किया है.

हाल ही में आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई. उन्होंने ओवैसी को लेकर तो ये तक कह दिया कि दाढ़ी रखने वाला हर कोई मौलाना नहीं हो सकता है. ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर चुनावी तैयारी को लेकर कहा कि हम भी नगीना जाएंगे.

ओवैसी का मकसद क्या?: आजम खान

आजम खान ने यह बयान एक यूट्यूब चैनल में इंटरव्यू देते हुए कहा, उनके ऊपर इतने मुकदमें चल रहे हैं. उसके बावजूद बैरिस्टर साहब (असदुद्दीन ओवैसी) ने उनकी ओर से एक भी वकालतनामा दाखिल नहीं किया. अगर वे वकालतनामा पेश करते तो उन्हें काफी सुकून मिलता. उन्होंने हमारे लिए दुआ की है. अच्छी बात है लेकिन यह समझना जरूरी है कि इसके पीछे का असली मकसद क्या है?

नगीना जाकर भरेंगे हुंकार

इस दौरान आजम खान ने कहा कि बेहतर है कि लोग अपनी सीमाओं में रहें और उनकी तकदीर से खिलवाड़ न करें. चंद्रशेखर आजाद को लेकर आजम खान ने कहा कि ये मुस्लिम वोटर्स के दम पर सांसद बने हैं. मैं नगीना जाऊंगा और वहां के मुस्लिमों का शुक्रिया अदा करूंगा कि आपने हमारे सीने में एक खंजर उतार दिया. फिलहाल, अब देखना होगा कि आजम खान मुस्लिम वोटर्स को कैसे एक मंच पर ला सकते हैं.

Exit mobile version