SP-कांग्रेस में सीट शेयरिंग कब? अमेठी-रायबरेली में भी Congress को भाव नहीं, सपा ने दिया 26 सीटों का ऑफर

SP Congress Seat Sharing UP Election: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तीन दिनों के लिए बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर अंतिम मुहर लगनी है. आज सीट बंटवारे को लेकर चर्चा का दूसरा दिन है.
rahul akhilesh

राहुल गांधी और अख‍िलेश (File Photo)

Samajwadi Party 26 Seats Offer: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों दल एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. लेकिन दोनों दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर बड़ा अंतर सामने आया है.

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को कई सीटों का प्रस्ताव भी दिया है तो उसमें कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले जिले रायबेरली और अमेठी में भाव ही नहीं दिया गया. एक ओर जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव परिणाम को ध्यान में रखते हुए सीटें मांग रही है तो वहीं सपा पिछला विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीटों का बंटवारा करना चाह रही है.

3 दिनों तक बैठक

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर तीन दिनों के लिए बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर अंतिम मुहर लगनी है. आज सीट बंटवारे को लेकर चर्चा का दूसरा दिन है. जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के सामने 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, जो कांग्रेस की मांग से काफी कम है. कांग्रेस लगातार 130 सीट मांगने पर अड़ी है.

अमेठी-रायबरेली में भी कांग्रेस को नहीं मिला भाव

हैरानी की बात है कि जो रायबरेली और अमेठी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है. उसकी 10 सीटों में से सपा कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट देना चाहती है, जबकि कांग्रेस 8 सीटों की मांग कर रही है. रायबरेली और अमेठी में हमेशा से कांग्रेस का ही कब्जा रहा है. बड़ा सवाल यह है कि क्या अखिलेश यादव कांग्रेस को उसके सबसे बड़ा राजनीतिक गढ़ में भी जगह देने के लिए तैयार नहीं हैं? आखिर क्या वजह है कि सपा, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीट ही देना चाहती है.

130 सीट मांगने पर अड़ी कांग्रेस

बता दें, कांग्रेस अभी भी 130 सीटें मांगने पर अड़ी है. लेकिन समाजवादी पार्टी 130 देने के मूड़ में दिखाई नहीं दे रही है. बड़ा सवाल है कि क्या कांग्रेस सिर्फ 26 सीटों पर मान जाएगी या फिर अकेले चुनाव लड़ेगी? हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें