Vistaar NEWS

दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में बांदा का आया नाम तो भावुक हुए IPS अधिकारी, CM योगी से कर दी बड़ी मांग

IPS Raja Babu Singh And CM Yogi Adityanath

आईपीएस अधिकारी राजा बाबू और सीएम योगी

Banda Heatwave: मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर IPS अधिकारी और वर्तमान एडीजी (रेलवेज) राजाबाबू सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. उत्तर प्रदेश का बांदा जिला दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शुमार हो रहा है. IPS राजा बाबू का बांदा गृह जिला है. गृह जिले की हालत देखकर आईपीएस अधिकारी का दर्ज छलक उठा और उन्होंने सीएम योगी से दखल देने की अपील की है. उन्होंने कहा, अगर हम आज नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी. फिलहाल, उनके इस बयान की खूब चर्चा हो रही है.

दरअसल, यूपी के बांदा जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और पर्यावरण की तबाही को देखते हुए आईपीएस अधिकारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से 3 मांगे की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कहा कि वे पिछले कई दिनों से अखबार में पढ़ रहे हैं कि बांदा जिला देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शुमार हो चुका है. यह देखकर मुझे बहुत कष्ट हुआ. उन्होंने कहा कि बांदा जिले के पास केन, बेतवा और उनकी सहायक नदियां होने के बावजूद आज ये स्थिति है. इसकी मुख्य वजह ‘मिसमैनेजमेंट’ है.

अपने काम का दिया उदाहरण

राजा बाबू ने अवैध खनन पर रोक, 10 साल तक बालू-पत्थर खनन बंद करने और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की मांग उठाई. इस दौरान उन्होंने अपने काम का उदाहरण देते हुए कहा कि तिगरा में बंजर जमीन को हरा-भरा करके दिखाया है. ऐसा ही काम बांदा में भी होना चाहिए. लेकिन यह सिर्फ फोटो खिंचाने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए. उन्होंने इस दौरान सीएम योगी के सामनें 3 मांगे रखीं.

ये भी पढ़ेंः मानसून का काउंटडाउन शुरू! सबसे पहले केरल में देगा दस्‍तक, MP-यूपी समेत उत्तर भारत में कब होगी बारिश?

सीएम योगी से की 3 मांगें

सीएम योगी से की भावुक अपील

आईपीएस अधिकारी राजा बाबू ने अपने गृह जिले बांदा की दुर्दशा पर भावुक अपील करते हुए सीएम योगी के सामने 3 मांगें रखी हैं. अब देखना यह होगा कि आईपीएस अधिकारी की इन बातों पर कितना अमल किया जाता है. फिलहाल, बांदा जिला गर्मी को लेकर सुर्खियों पर बना हुआ है.

Exit mobile version