Vistaar NEWS

दिवाली की रात कन्नौज में BJP विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता पर आरोप

Kannauj Golikand

मृतक अधिवक्ता अनुज कुमार (File Photo)

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं. दिवाली की रात भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के पारिवारिक भाई अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने का आरोप कांग्रेस नेता अमूल दीक्षित पर लगा है. फिलहाल, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम जांच करने में जुट गई है. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात छिबरामऊ कोतवाली के पास अधिवक्ता अनुज कुमार मौजूद थे. इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह चुनावी रंजिश और जमीन विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

विवाद के बाद मारी गोली

अधिवक्ता अनुज कुमार के भाई धीरज चतुर्वेदी ने बताया कि उनके छोटे का झगड़ा अमोल दीक्षित से हो गया था. इस दौरान अनुज को थप्पड़ मार दिया. जब अनुज ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्तौल तान दी और करीब 4 राउंड गोलियां चलाई. जिसमें अनुज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद खूब रोईं BJP विधायक

हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक अर्चना पांडे मौके पर पहुंची और फूट-फूटकर रोने लगीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. इसके साथ ही सबूत जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित

मृतक के भाई ने जिस पर हत्या का आरोप लगाया है. वह कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव के पद पर तैनात है. दिवाली की रात ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. फिलहाल, आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमों को लगाया गया है.

Exit mobile version