उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दायशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 23 साल पुराना है मामला

Dayashankar Singh Arrest Warrant: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दायशंकर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. पूरा मामल करीब 23 पुराना है, जिसमें कोर्ट ने नोट‍िस जारी किया है.
dayashanker singh with modi

सीएम योगी और मंत्री दायशंकर सिंह

Dayashankar Singh Arrest Warrant: उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. करीब 23 साल पुराने एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. मंत्री के खिलाफ बलिया कोतवाली में घुसकर कोतवाल सर्वजीत शाही के साथ गाली गलौज और अभद्रता का मामला है.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश पांडे की अदालत ने गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई की. मंत्री दयाशंकर सिंह को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने  जमानतदारों के विरुद्ध नोटिस भी जारी की है. 

क्‍या है पूरा मामला?

मंत्री दयाशंकर सिंह को करीब 23 साल पुराने मामले में नोटिस जारी किया गया है. पूरा मामला 4 दिसंबर 2003 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सदर कोतवाली परिसर का है. आरोप है कि रविशंकर एवं दयाशंकर करीब 20 समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे.  जैसे ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी तुरंत मामले की जानकारी तत्कालीन एसएचओ भी सदर कोतवाली को दी गई. वो भी मौके पर पहुंचे. इसी दौरान उनके साथ गाली गलौज की गई. साथ ही साथ कॉलर पकड़ लिया.

पूरा बवाल एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर था. यही वजह है कि कोर्ट की तरफ से कई बार नोटिस न मिलने के बाद अब कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इसके साथ ही अदालत की ओर से मंत्री दयाशंकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है.

चुनावी माहौल के बीच बढ़ी मुश्‍किलें

दयाशंकर के खिलाफ जारी वारंट की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है. क्योंकि प्रदेश में चुनावी माहौल है. सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करने में लगे हुए हैं. ऐसे वारंट जारी होने से कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है. अब देखना होगा कि पुलिस उनको गिरफ्तार करती है या नहीं. या फिर खुद विधायक कोर्ट में सरेंडर करते हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें