UP Election 2027: आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर रावण ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. चंद्रशेखर रावण ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए आजाद समाज पार्टी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. पार्टी की नजर दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक की ओर है. फिलहाल, चंद्रशेखर रावण के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.
यूपी विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल 2027 में होने हैं, लेकिन अभी से सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और जीत के लिए सभी पैंतरे भी आजमा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ-साथ अन्य सभी राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. लेकिन आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर रावण ने अपनी पार्टी की ज्यादा से ज्यादा सीटों की घोषणा जल्द करने का ऐलान किया है. जिसके बाद यूपी का सियासी पारा हाई हो गया है.
पीडीए समाज पर पार्टी की नजर
यूपी की राजनीति में जिन वोट बैंक पर नजर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर है, उन्हीं वोट बैंक पर सेंध लगाने के लिए आजाद समाज पार्टी चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रही है. एक ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दावा कर रहे हैं कि इस बार प्रदेश में पीडीए समाज सामाजिक न्याय की सरकार का गठन करेगी. तो वहीं आजाद समाज पार्टी भी पीडीए वोटबैंक पर अपना दावा ठोंक रही है. हालांकि, समाजवादी पार्टी के पीडीए की ताकत लोकसभा चुनाव में हर किसी ने देखा, लेकिन आजाद समाज पार्टी अभी यूपी की सियासत में नई-नई है. इसलिए आजाद समाज पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पीडीए को अपने फेवर में करनी होगी.
ये भी पढ़ेंः कौन होगा राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO? कल लगेगी फाइनल मुहर, तीन नामों पर मंथन तेज
ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द
हालांकि, आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर रावण ने लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से जीतकर यूपी की राजनीति में अलग ही मुकाम हासिल किया है. अब यूपी की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के उतारने का ऐलान किया है. अब देखना यह होगा कि चंद्रशेखर रावण के इस फैसले से किस दल को कितना फायदा-नुकसान होता है.
