Azad Samaj Party UP Election: आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर रावण ने लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से जीतकर यूपी की राजनीति में अलग ही मुकाम हासिल किया है. अब यूपी की ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के उतारने का ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में दतिया उपचुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी-कांग्रेस सहित दूसरी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रही हैं. इसी बीच नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद भी दतिया के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. सांसद 'रावण' दतिया उपचुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं.
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'बीजेपी तमिलनाडु में एक सीट जीती है, तो क्या वोट काट रही है. केरल में एक-दो सीट मिलती है. तो क्या वोट काटती है. ये पूरी बेल्ट बहुजन समाज की है.'
Rohini Ghavari: पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करके एक्सपोज करने का दावा किया है.
मामला तब सुर्खियों में आई जब चंद्रशेखर आज़ाद फ्लाइट से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे. उनका इरादा कौशांबी और प्रयागराज (करछना) में दो अलग-अलग परिवारों से मिलने का था. पुलिस पहले से ही सतर्क थी और जैसे ही आज़ाद एयरपोर्ट से बाहर निकले, उन्हें उनके समर्थकों के साथ कौशांबी जाने से रोक दिया गया. इसके बजाय, उन्हें प्रयागराज के सर्किट हाउस में 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया.
Bahraich Violence: बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए बवाल को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं.
हमले की जानकारी फैलने के बाद रोड शो को तुरंत रोक दिया गया. दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद भी रथ से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए. जैसे ही यह खबर फैली, पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर जुटने लगे.
2019 के राज्य विधानसभा चुनाव में 10 सीटें हासिल करने वाली जेजेपी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी. 2019 के राज्य चुनाव में इसने किंगमेकर की भूमिका निभाई थी.
UP Politics: लोकसभा चुनाव के बीच 7 मई, 2024 को बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद के खिलाफ ऐक्शन लिया था. मायावती ने न सिर्फ उन्हें अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया, बल्कि उनसे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद भी छीन लिया था.
चंद्रशेखर का नाम लिए बिना ही आकाश ने कहा, "वह सड़क पर हमारे लोगों को उतारकर लड़ाई लड़ने की बात करते हैं. लेकिन अपना मुकद्दर बनाने के बाद लोगों को छोड़कर चले जाते हैं."