Vistaar NEWS

Census 2027: जनगणना में नाम छूटा नहीं मि‍लेगा राशन और सरकारी योजनाओं का लाभ, CM योगी ने किया अलर्ट

CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Census Warning: देश में हर 10 साल में जनगणना होती है. जनगणना से यह पता चलता है कि देश में अब तक कितनी आबादी है. वहीं पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा हर वर्ग के लोगों की रिकॉर्ड जनगणना के माध्यम से सरकार तक पहुंचता है. अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. आम नागरिकों को लगता है कि जनगणना के समय अगर उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होता है, तो उन्हें किसी भी तरह से नुकसान नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में जनगणना 2027 के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए कहा कि अगर जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति का नाम छूट जाता है, तो उसे सरकारी राशन समेत दूसरी सरकारी योजनाओं की लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा. इसके अलावा सीएम योगी ने जनगणना और नागरिकों से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी दीं.

उदाहरण देकर समझाया जनगणना का महत्व

सीएम योगी ने कहा कि मुसहर समाज लंबे समय से काफी गरीब और पिछड़ा रहा है. पहले इस समाज के कई परिवारों के पास पक्का घर नहीं था. जिस जमीन पर उनकी झोपड़ी बनी थी, वह भी उनके नाम नहीं थी. राशन कार्ड जैसी बुनियादी सुविधा भी उन्हें नहीं मिल पाता थी. सीएम के मुताबिक पिछली जनगणना में इस समाज की सही हालत आंकड़ों में दर्ज नहीं हो पाई थी. इसी वजह से इनके लिए सही योजनाएं नहीं बन पाईं. अगर पहले ही सही आंकड़े मिल गए होते, तो इन परिवारों को बहुत पहले योजनाओं का लाभ मिल जाता. सीएम बनने के बाद उन्होंने इस समाज के लिए खास योजनाएं बनाईं और आज इन परिवारों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ा जा चुका है.

जनगणना से बनेगा अगले 10 साल के विकास का रोडमैप

सीएम योगी ने कहा कि जनगणना ही विकास की असली नींव है. अब तक प्रदेश की ज्यादातर योजनाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर बन रही थीं. लेकिन अब आबादी और लोगों की जरूरतें बदल चुकी हैं. नई जनगणना से हर वर्ग की ताजा सामाजिक और आर्थिक स्थिति सामने आ जाएगी. इन्हीं नए आंकड़ों के आधार पर सरकार अगले 10 साल के विकास का रोडमैप तैयार करेगी.

Exit mobile version