Vistaar NEWS

‘जूनियर के अंडर काम नहीं करूंगा…’, पुलिस अधिकारी का इस्तीफा, विभाग ने दिए जांच के आदेश

Vinay Sharma Police Officer resign

यूपी पुलिस के अधिकारी विनय शर्मा ने दिया इस्तीफा.

Inspector Resigns Over Seniority Issue: उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में साइबर क्राइम थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया. इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि उन्हें विभागीय नियमों के विपरीत काम करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से वे काफी असंतुष्ट हैं और इस्तीफा देने के लिए मजबूर हैं. फिलहाल, इंस्पेक्टर के आरोपों के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने अपने जूनियर बैच के अधिकारी के अंदर काम करने से मना कर दिया और डीसीपी क्राइम को इस्तीफा सौंप दिया. जिसमें कहा कि उन्हें डिपार्टमेंट के नियमों के विपरीत जूनियर अधिकारी के अधीन काम करना पड़ रहा है.

क्या है मामला?

साल 2005 बैच के अधिकारी विनय शर्मा ने यह आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि उन्हें साइबर क्राइम थाने के प्रभारी सतीश कुमार के अंदर काम करना पड़ रहा है, जो सर्विस सीनियरिटी के हिसाब से हमारे जूनियर हैं. ऐसे में मौजूदा व्यवस्था सेट स्टैंडर्ड के अनुरूप काम नहीं हो रहा, बल्कि माहौलत प्रभावित हो रहा है.

प्रोफेशनल नहीं होने का आरोप

विनय शर्मा ने इस्तीफे में लिखा कि सेवा नियमों के अनुसार, किसी अधिकारी को अपने समकक्ष या वरिष्ठ अधिकारी के अंडर ही काम करना चाहिए. उन्होंने यह भी दावा कि कई बार थाना प्रभारी को कामकाज और प्रक्रियाओं के बारे में समझाना पड़ता था. इसके बाद भी वे फटकार लगा देते थे, जो बिल्कुल प्रोफेशनल नहीं है.

ये भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर सुगबुगाहट तेज, कब होगी बात, अमित शाह ने संजय निषाद को बताया

जांच के बाद विभाग लेगा निर्णय

फिलहाल, विनय शर्मा के आरोपों को विभाग ने गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए हैं. एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इस्तीफा देने की असली वजह क्या रही और वे सिर्फ अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं या फिर विभाग से. जांच और बयान के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

Exit mobile version