Vistaar NEWS

डिंपल यादव, इकरा हसन समेत हिरासत में कई सांसद, समाजवादी पार्टी का दावा

Dimple Yadav Iqra Hasan Detained

समाजवादी पार्टी का दावा- कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

SP MPs Detained During Protest: समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी की सांसद डिंपल यादव समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया गया है. समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, दिल्ली में छात्रों की आवाज उठा रहीं लोकसभा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव एवं अन्य सपा सांसदों को पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना, साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, उम्मीद है कि सरकार को अंत में ‘सम्मानजनक विदाई’ न मिल जाए.

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे सांसदों को पुलिस स्टेशन में रखा गया है, जबकि बाहर बच्चों को पीटा जा रहा है. यह कैसी सरकार है? आप बच्चों की बात नहीं सुनना चाहते. अगर NEET परीक्षा हुई और उसमें गड़बड़ी हुई, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है?”

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “आप ‘विश्वगुरु’ बनना चाहते हैं, आप दावा करते हैं कि दुनिया ‘अमृत काल’ में है, फिर भी आप अपने मंत्रियों को नहीं हटा सकते. आपने नौकरियां या रोजगार नहीं दिया. अगर नौकरियां दी गई होतीं, तो क्या बच्चे सड़कों पर उतरते?”

ये भी पढ़ेंः NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान पर अखिलेश का बड़ा बयान, सरकार को दी नसीहत

NEET छात्रों को न्याय मिलना चाहिएः अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, अभी मुख्य सवाल यह है कि NEET छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और यहां विरोध कर रहे छात्रों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाना चाहिए. जब लोग विरोध प्रदर्शन करते थे, तो अंग्रेज उनकी बात सुनते थे. इसीलिए आज पूरी दुनिया में गांधी का सम्मान किया जाता है. उन्होंने विरोध का रास्ता दिखाया. जिस तरह से वे प्रदर्शनकारियों को हटा रहे हैं. उम्मीद है कि सरकार को अंत में ‘सम्मानजनक विदाई’ न मिल जाए.

Exit mobile version