Youth FIR After Viral Video: उत्तर प्रदेश के इटावा सदर से भाजपा विधायक सरिता भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रही है. इस वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने का प्रयास किया है. वहीं विधायक सरिता भदौरिया ने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से साजिश रचकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला?
समाजवादी पार्टी ने जिस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसमें दिखाई दे रहा है कि भाजपा विधायक गाड़ी में बैठकर कुछ लोगों से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं. सपा नेताओं का आरोप है कि विधायक ने इस घटना के बाद कुछ लड़कों पर फर्जी तरीके से एससी/एसटी एक्ट लगवाया है. सपा नेताओं ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है.
भारतीय जनता पार्टी की विधायक विधानसभा इटावा की विधायक सरिता भदौरिया जी की भाषा सुनिये!
— Rajit Kumar (@RajitKu03048490) August 13, 2026
विधायक जी धमकी खुद दे रही है गाली गलुज भी कर रही है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता को धमाका सकती है लेकिन डरा नही सकती ही.@highlight@proframgopalya1 @yadavakhilesh @samajwadiparty… pic.twitter.com/lVUJCKdpYk
जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के कुछ कार्यकर्ता और गांव वाले मिलकर परशुराम की मूर्ति लगवाने की मांग को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान अचानक विधायक सरिता भदौरिया नाराज हो गईं और फटकार लगाने लगीं. सपा नेताओं का आरोप है कि इस दौरान विधायक ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की. इतना ही नहीं पुलिस के जरिए उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया.
ये भी पढ़ेंः ‘ब्राह्मण की हत्या हुई, कोई पूछने भी नहीं आया’, शिवकुमार तिवारी की मौत पर छलका परिजनों का दर्द
विधायक ने दी सफाई
विधायक सरिता भदौरिया ने इस मामले को लेकर सफाई देते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता बिना किसी पूर्व सूचना के जबरदस्ती लेटर पैड पर साइन कराने के लिए दबाव बना रहे थे. इस दौरान लोगों ने गाड़ी घेरकर बदतमीजी करने का प्रयास किया. इतना ही नहीं विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि उनके यहां मौजूद एक लड़के के साथ मारपीट भी की गई. इसके बाद छवि खराब करने के मकसद से वीडियो वायरल कर दिया.
