Vistaar NEWS

‘ससुर ने मेरा रेप किया, शिकायत करने पर पति ने चूहा मार दवा खिलाई’, पीड़ित दारोगा बोली- पिता पर भी फायरिंग की

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Father In Law Raped Women SI: राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस की महिला दारोगा ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया है. महिला ने दरोगा का आरोप है कि जब उसने दुष्कर्म की शिकायत अपने पति से की तो पति ने चूहा मार दवा खिलाकर कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इतना ही नहीं विवाद के बाद जब पिता समझौता करवाने आए तो ससुराल पक्ष के लोगों ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. फायरिंग में पिता की बाल-बाल जान बची है. पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष वालों की बड़े-बड़े लोगों से जान-पहचान है. पुलिस विभाग मे में होने के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है.

‘इंटरकास्ट मैरिज होने के कारण ससुराल कर रहे प्रताड़ित’

पूरा मामला लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र का है. यहां पर रहने वाली एक महिला दारोगा प्रयागराज में एक थाने पर तैनात हैं. महिला दारोगा ने अपने ससुर पर रेप करने और पति पर जबरन चूहा मार दवा खिलाने का आरोप लगाया है. महिला दारोगा का कहना है कि उसकी 14 फरवरी 2025 को शादी हुई थी. लेकिन इंटरकास्ट मैरिज होने के कारण शुरू से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे. पीड़िता ने बताया कि वह चौरसिया और पति ठाकुर है. जाति को लेकर ससुराल वाले हमेशा ताना मारते थे. पति पर भी शिकायत करने से कोई असर नहीं होता था.

पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह घर पर ही थी, तभी ससुर ने अचानक बंदूक निकाल और डराने धमकाने लगे. इसके बाद उन्होंने गन प्वाइंट पर मेरे साथ रेप किया.

‘पति को बताया तो चूहा मार दवा खिला दी’

पीड़िता का कहना है कि जब दुष्कर्मी ससुर की पति से शिकायत की तो ससुराल पक्ष के लोग उल्टा दबाव बनाने लगे. सास और ननद ने खामोश रहने के लिए कहा. वहीं पति ने चूहा मार दवाई खिलाकर कमरा बंद कर दिया. इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने पति पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता दारोगा का कहना है कि जनवरी ने पति इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए थे.

‘समझाने गए पिता पर कर दी फायरिंग’

पीड़िता ने बताया विवाद के बाद पिता ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने गए थे. लेकिन आरोपी ससुराल वालों ने पिता के साथ भी मारपीट की. इतना ही नहीं पिता पर लाइसेंसी पिस्टल से 25 मई को फायरिंग कर दी.

पीड़िता का कहना है कि खुद पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर होने के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ससुराल पक्ष को बचा रही है, पिछले कई दिनों तक दौड़ने के बाद भी पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है. वहीं पूरे मामले पर एसीपी काकोरी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं: ‘बता देना… वो और उसके गुर्गे,’ मेरठ के SP का ‘सिंघम’ स्टाइल, गैंगस्टर के घर जाकर दी सख्त चेतावनी

Exit mobile version