‘बता देना… वो और उसके गुर्गे,’ मेरठ के SP का ‘सिंघम’ स्टाइल, गैंगस्टर के घर जाकर दी सख्त चेतावनी

Meerut SP Goes Singham Style: मेरठ के गैंगस्टर सलमान के घर सिटी एसपी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घरवालो को अच्छे से समझाया और कहा कि अगर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसी कार्रवाई करेंगे कि फिर याद रखी जाएगी.
Meerut SP Viral Video

मेरठ एसपी का गैंगस्टर को चेतावनी देते वीडियो वायरल

SP Warns Gangster At Home: उत्तर प्रदेश के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो किसी और का नहीं, बल्कि मेरठ पुलिस अधीक्षक का है. जिसमें उनका सिंघम रूप देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने एक गैंगस्टर के घर जाकर समझाया कि अगर किसी भी हाल में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क से लेकर आर्थिक दंड तक की कार्रवाई की जाएगी. जानें एसपी सिटी ने क्या कहा?

दरअसल, यह वीडियो बकरीद से पहले का है, जहां मेरठ के गैंगस्टर सलमान के घर सिटी एसपी पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने घरवालो को अच्छे से समझाया. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की तो ऐसी कार्रवाई करेंगे कि फिर याद रखी जाएगी. इस दौरान उन्होंने सलमान के घर की ओर इशारा करते हुए कहा कि गुनाह के दम पर आलीशान मकान बना रखा है. यह संपत्ति भी कुर्क की जाएगी.

एसपी ने दी सख्त चेतावनी

उन्होंने कहा कि जिला बदर खत्म होने के बाद जो दो-दो गाड़ियों के काफिले में घूम रहे हैं. उनको बता देना कि दोबारा बताने की नौबत नहीं आनी चाहिए. यह बात एसपी सिटी ने गैंगस्टर के भाई से उसके घर पर कही. एसपी सिटी ने साफ कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ेंः ‘पहला दावा अहीर का, बाकी जाएं…’, अमेठी विवाद पर ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बता दें, यह वीडियो बकरीद से पहले का है, जहां मेरठ एसपी गैंगस्टर के घर भारी फोर्स के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने काफी सख्त लहजे में कानून का पाठ पढ़ाने का प्रयास किया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया. हालांकि, यह पहली दफा नहीं है, जब एसपी भोंसले सुर्खियों पर आए हैं. इससे पहले भी कई बार अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. फिलहाल, उनका यह व्यवहार काफी वायरल हो रहा है.

ज़रूर पढ़ें