Vistaar NEWS

देसी घी से बना खाना, फुट मसाज… उत्तर प्रदेश में कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम

Saharanpur Kanwar Yatra

सहारनपुर कांवड़ यात्रा के लिए शिविर तैयार किया गया.

Kanwar Yatra: सावन महीने की शुरुआत हो गई है. सावन महीने की शुरुआत होते हुए ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है. उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं. यूपी के सहारनपुर में प्रतिदिन हजारों कांवड़ियों के गुजरने के साथ ही उनको ठहरने के लिए हाईटेक वाटरप्रूफ शिविर तैयार किया है. ताकि किसी भी कांवड़ियों को परेशानी नहीं हो. जानें क्या है व्यवस्था.

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर में कांवड़ियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया है. ताकि उनकी यात्रा आरामदायक बनी रहे. शिविर में 80 लॉकर, 40 टेंट कूलर, 30 सीसीटीवी कैमरे और फुट मसाज मशीनें लगाई गई हैं. इसके साथ ही भारी मात्रा में भोजन की व्यवस्था की गई है. आयोजकों के मुताबिक, यह व्यवस्था पिछले 23 सालों से चल रही है. कांवड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा, बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था, देसी घी का भोजन और फास्ट फूड की व्यवस्था की गई है.

कांवड़ियों की यात्रा काफी लंबी है. इस दौरान थकान मिटाने और पैर दर्द, सूजन से राहत पाने के लिए फुट मसाज मशीनें लगाई गई हैं. खाने में सामान्य और फास्ट फूड की व्यवस्था है. खाने को देसी घी से तैयार किया गया है. कांवड़ियों की आस्था का भरपूर ध्यान रखा गया है.

ये भी पढ़ेंः ‘अखिलेश जी, कम से कम कव्वाली तो सीख लीजिए, 2027 के बाद…’, योगी के मंत्री राजभर ने सपा पर कसा तंज

23 सालों से लगा रहे हैं शिविर

शिविर को पूरी तरह से सजाया गया है. लाइट, झूमर और शानदार डेकोरेशन से शिविर संचालकों ने तैयार किया है. उन्होंने बताया कि यह न सिर्फ इस साल बल्कि 23 सालों से लगातार यह सेवा दे रहे हैं. ताकि कांवड़ियों को रास्ते में बिल्कुल भी ऐसा महसूस न हो कि वे घर से बाहर हैं. भारी संख्या में कांवड़ ले जाने वाले श्रद्धालु शिविर का लाभ उठा रहे हैं.

Exit mobile version