‘अखिलेश जी, कम से कम कव्वाली तो सीख लीजिए, 2027 के बाद…’, योगी के मंत्री राजभर ने सपा पर कसा तंज

OP Rajbhar Targets Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, सपा की लाइन- राजीव राय की लाइन है, पवन पांडे की लाइन है, अवधेश प्रसाद जी की लाइन है या जाति प्रेम में आप जिस तरह पप्पू यादव की बेहूदगी का बचाव कर रहे हैं.
OP Rajbhar and Akhilesh Yadav

ओपी राजभर और अखिलेश यादव

Yogi Minister Targets Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है. इसके साथ ही उन्हें सलाह भी दी है. इस दौरान मंत्री राजभर ने सांसद पप्पू यादव को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को पप्पू यादव के प्रदर्शन पर अपना पक्ष साफ कर देना चाहिए. पढ़ें मंत्री ने क्या कहा?

मंत्री राजभर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव से सवाल पूछते हुए लिखा, “अखिलेश जी, आज सीधा सवाल. संसद में पप्पू यादव कांड/करतूत पर सपा का स्टैंड क्या है?आपके सांसद राजीव राय ने कहा- प्रदर्शन हमारा नहीं था. पप्पू जबरन घुस गए थे. वैसे ही जैसे राजीव राय जी किसी की जमीन पर कब्जा के लिए घुस गए.”

पप्पू यादव का क्यों कर रहे बचाव

उन्होंने आगे लिखा, “पवन पांडे ने कहा- पप्पू यादव ने गलत किया था. वैसे ही जैसे जीवनभर राम मंदिर से घृणा करने के बाद चढ़ावा चोरी पर मौसमी हिंदू बन गए. अवधेश प्रसाद बोले, नाटक सही था या गलत- ये जनता तय करेगी. वैसे ही जैसे अगले साल आपको सबक सिखाने का फैसला करेगी. या बिहार से लालू की फोन आने के बाद आप बेशर्मी से पप्पू यादव का बचाव कर रहे हैं.

सपा की लाइन मतलब …की लाइन

सपा की लाइन- राजीव राय की लाइन है, पवन पांडे की लाइन है, अवधेश प्रसाद जी की लाइन है या जाति प्रेम में आप जिस तरह पप्पू यादव की बेहूदगी का बचाव कर रहे हैं, यही यादववाद आपकी लाइन है? या आपकी लाइन वही तुष्टीकरण वाली है, जिसमें हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का मजाक दाढ़ी-टोपी वाले वर्ग का वोट लूटा जाता है?

ये भी पढ़ेंः महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

कम से कम कव्वाली तो सीख लीजिएः राजभर

ट्विटर-एसी-पीसी वाली में राजनीति में आपने हनुमान जी की भी 51 हजार की बोली लगा दी! दिल्ली से लेकर लखनऊ तक आप क्या कर रहे हैं, सब दिख रहा है. कांग्रेस से कुछ भी सीख नहीं पाए हैं. कम से कम कव्वाली तो सीख लीजिए, 2027 के बाद वही काम आने वाली है. जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव.

ज़रूर पढ़ें