Agra News: हाल ही में मिर्जापुर मूवी रिलीज हुई है. जिसमें गुड्डू भैया जब एक डील के लिए जाते हैं, तो वे ऊंट का इंजेक्शन लगा लेते हैं. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने मिर्जापुर के किरदार गुड्डू पंडित से प्रेरित होकर दौड़ में जीत हासिल करने के लिए घोड़े को दी जाने वाली स्टेरॉयड इंजेक्शन लगा लिया. जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. हैरानी की बात तो यह है कि उस दौड़ में दोनों युवकों में से कोई जीत भी नहीं पाया. फिलहाल, युवकों को इलाज के बाद घर पहुंचा दिया गया. जानें क्या है पूरा मामला.
जानकारी के अनुसार, सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों का गांव में कंपटीशन हुआ. इस दौरान दो युवकों ने गुड्डू पंडित की तरह घोड़े पर लगने वाले इंजेक्शन को खुद लगा लिया. युवकों का मानना था कि इससे दौड़ में बेहतर प्रदर्शन और स्टेमिना बढ़ जाएगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ, बल्कि दांव उल्टा पड़ गया.
इंजेक्शन के बाद भी नहीं जीत पाए दौड़
दोनों युवकों की पहचान 16 साल के श्यामवीर सिकरवार और 22 साल के गौरव के रूप में हुई है. दोनों गांव में ही आर्मी के लिए तैयारी कर रहे थे. जानकारी के अनुसार, इंजेक्शन लगवाने के बाद दोनों युवकों ने दौड़ में भाग लिया और 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी की. हैरानी की बात तो यह है कि इतना रिस्क लेने के बाद भी पहले स्थान पर नहीं आए. श्यामवीर को दूसरा स्थान तो वहीं गौरव को चौथा स्थान मिला.
दौड़ के बाद मैदान में ही गिरे युवक
यहां तक तो सबकुछ ठीक-ठाक था लेकिन अचानक से दौड़ खत्म होते ही दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें घबराहट होने लगी और वे मैदान में गिर पड़े. वहां पर मौजूद साथियों ने दोनों को तुरंत सीएचसी खेरागढ़ पहुंचाया. जहां इलाज कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया.
ये भी पढ़ेंः नाम शेर सिंह, काम नकली नोट छापना… कानपुर पुलिस ने किया जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़
लोगों के मन में दौड़ रहे सवाल
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि घोड़े के लिए इस्तेमाल होने वाली स्टेरॉयड दवा इंसान ने क्यों ली? क्या युवाओं को इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स की जानकारी थी? इसके साथ ही अगर किसी प्रतिबंधित दवा का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
