UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नई नवेली दुल्हन ने शादी के 5 दिनों बाद ही पति को बड़ा झटका दे दिया. शादी के बाद पगफेरे की रस्म निभाने के बाद पति-पत्नी दोनों लौट रहे थे. इस दौरान पत्नी ने पति को मिठाई लाने के लिए कहा. जब पति मिठाई लेने चला गया, तो इस दौरान पत्नी शौच का बहाना बनाते हुए रफूचक्कर हो गई. जब इसकी जानकारी पति को लगी तो वह हैरान रह गया. फिलहाल, पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले गिर्राज सिंह की शादी इसी महीने 20 जुलाई को हुई थी. शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. शादी के 5वें दिन पगफेरे की रस्म के लिए पत्नी ससुरालवालों के साथ अपने मायके गई थी. इस दौरान पति भी साथ रहा, लेकिन जब रस्में पूरी होने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान दुल्हन ने पति से मिठाई खरीदने की बात कही. पति जैसे ही मिठाई खरीदने के लिए दुकान पर गया. इधर पत्नी ने भी शौच का बहाना बनाकर रफू-चक्कर हो गई.
दुल्हन फरार, पति हैरान
जब काफी समय तक नवविवाहिता नहीं लौटी तो पति और उसके ससुरालवालों ने ढूढ़ना शुरू कर दिया, लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दी. इस दौरान जब मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि एक लोडिंग मैक्स गाड़ी में बैठकर अर्नोटा की ओर जाते दिखाई दी. यह सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई.
ये भी पढ़ेंः ‘मेरी पत्नी के 2 जीजाओं से अवैध संबंध…’, मना किया तो पति के खाने में मिला दिया जहर
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पीड़ित पति पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी अपने साथ पैसे और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई है. पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
