‘मेरी पत्नी के 2 जीजाओं से अवैध संबंध…’, मना किया तो पति के खाने में मिला दिया जहर

Hardoi Poisoning Crime Case: हरदोई में एक महिला ने अपने पति के खाने में जहर मिला दिया और इसके बाद अपने जीजा के साथ चली गई. पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.
dhamtari crime

dhamtari crime

Wife Poisons Husband Food: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक महिला ने पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है. महिला ने अपने पति को मारने के लिए खाने में जहर मिलाकर दे दिया. गनीमत रही कि पति बाल-बाल बच गया और उसकी शिकायत पर 21 दिनों बाद पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पति ने क्या आरोप लगाए?

बता दें, यह मामला हरदोई जिले का है, जहां संगम कुमार की शादी 24 नवंबर 2025 को कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई. संगम ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले दो जीजाओं के साथ अवैध संबंध थे. जब इसकी जानकारी लगी, तो कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी को समझ नहीं आया.

21 दिन बाद दर्ज हुई FIR

पीड़ित पति ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह पत्नी ने खाना बनाया और उसमें जहर मिलाकर खिला दिया. जब खाने के साथ जहर अंदर चला गया, तो तुरंत तबीयत खराब हो गई. इसके बाद अपने दोनों जीजा को बुला लिया और उन्होंने मारपीट की. पीड़ित ने यह भी दावा किया कि पत्नी को लेकर भी चले गए. जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अभी भी इलाज जारी है. राहत की बात है कि अब स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ेंः ये कैसा इलाज? इमरजेंसी वार्ड में प्रेमिका के साथ रोमांस करने लगा मरीज, Video

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित की शिकायत पर पत्नी समेत दोनों साढ़ुओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के दौरान सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

ज़रूर पढ़ें